Begin typing your search above and press return to search.

कॉलोनाइजर बिल्डर्स के कामकाज से लेकर फ्लाई ऐश के डंपिंग और गुणवत्ताहीन बीज वितरण का गूंजेगा मुद्दा, विधानसभा में मंत्रियों को घेरेंगे सत्ता व विपंक्षी दल के सदस्य

CG Vidhansabha Budget Session 2026: विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान राजस्व अफसरों से कालोनाइजर बिल्डर्स के गठजोड़ से लेकर औद्योगिक कंपनियों द्वारा रायगढ़,कोरबा सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में एनजीटी के नियमों के विपरीत किए जा रहे फ्लाई ऐश डंपिग का मामला सदन में गूंजेगा।

CG Vidhansabha Budget Session 2026
X

npg.news

By Radhakishan Sharma

रायपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान राजस्व अफसरों से कालोनाइजर बिल्डर्स के गठजोड़ से लेकर औद्योगिक कंपनियों द्वारा रायगढ़,कोरबा सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में एनजीटी के नियमों के विपरीत किए जा रहे फ्लाई ऐश डंपिग का मामला सदन में गूंजेगा। खरीफ फसल के दौरान किसानों को वितरित किए गए गुणवत्ताविहीन बीज का मामला भी सामने आएगा। तीखे सवालों से सत्ता व विपक्षी सदस्य मंत्रियों से जवाब मांगेंगे और उनके जवाब आने के बाद अपने अंदाज में घेरने की कोशिश करते भी नजर आएंगे।

कृषि उत्पादों के प्रदर्शन और किसाानों को मिलने वाले लाभ पर गरमाएगा सदन

विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में वर्ष 2023 से दिनांक 04/02/2026 तक किसानों को फसल उत्पादन और संरक्षण, प्रौद्योगिकी, फसल प्रणाली आधारित प्रदर्शनी, फसलों की नयी किस्म / हाईब्रिड के प्रमाणित बीजों के उत्पादन और वितरण, एकीकृत पोषक तत्व और कीट प्रबंधन तकनीक, उन्नत कृषि करना/उपकरण/संसाधन संरक्षण, मशीनरी, जल संरक्षण आदि की जानकारी हेतु प्रशिक्षण कहां-कहां आयोजित किये गये? आयोजन हेतु कितनी-कितनी राशि का व्यय किस-किस योजना/मद से किया गया? प्रशिक्षण में कितने किसान/हितग्राही सम्मिलित हुए? प्रशिक्षणवार प्रशिक्षण का प्रकार, प्रशिक्षण में सम्मिलित होने वालों की संख्या की वर्षवार जानकारी देवें? किस-किस प्रशिक्षण पर कितनी-कितनी राशि व्यय की गई? योजनावार जानकारी देवें?

हाई कोर्ट की सख्ती बेअसर, घुमंतू पशुओं का मुद्दा छाए रहेगा

घुमन्तू पशुओं के संरक्षण एवं रख-रखाव हेतु राज्य शासन द्वारा कौन-कौन सी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं? जानकारी देवें? वर्तमान में घुमन्तू पशुओं की अनुमानित संख्या कितनी है? जिलावार विवरण क्या है? जिला बालोद का विवरण विकासखण्डवार देवें ? (ख) प्रश्नांक 'क' के अनुसार राज्य में स्थापित गौठान/कांजी हाउस/पशु आश्रय स्थलों की संख्या कितनी है तथा उनकी वर्तमान क्षमता एवं उपयोग की स्थिति क्या है ? विगत तीन वर्षों में घुमन्तू पशुओं के रख-रखाव हेतु कितनी राशि स्वीकृत की गई तथा उसमें से कितनी राशि का व्यय, कहाँ-कहाँ किन-किन प्रयोजनों में किया गया है? जिलावार विस्तृत जानकारी देवें ? जिला बालोद का विवरण विकासखण्डवार देवें ? (ग) क्या अनेक क्षेत्रों में घुमन्तू पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाएँ एवं फसल क्षति की घटनाएँ बढ़ी हैं? यदि हाँ, तो शासन द्वारा इस समस्या के निराकरण हेतु क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

एक मसला ये भी

संविधान के अनुच्छेद-275 (एक) के अंतर्गत कोंडागांव जिले के लिए वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में कितना आबंटन प्राप्त हुआ है? (ख) आबंटित राशि में केशकाल विधानसभा क्षेत्र को कितनी राशि किस-किस कार्य के लिए स्वीकृत की गई है? स्वीकृत कार्य में कितने कार्य प्रारंभ, अप्रारम्भ, पूर्ण हैं? अप्रारम्भ कार्यों की कारण सहित जानकारी उपलब्ध कराने का कष्ट करें? (ग) पूंजीगत एवं राजस्व मद में केशकाल विधानसभा अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की सूची मदवार पृथक से उपलब्ध करवाने का कष्ट करेंगे?

अपने क्षेत्र के विकास की चिंता

संजारी-बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के बजट में सम्मिलित किन-किन कार्यों के लिए दिनांक 03 फरवरी, 2026 की स्थिति में कितनी-कितनी राशि की वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है एवं कितनी राशि के कौन-कौन से कार्य वित्तीय स्वीकृति हेतु वित्त विभाग के पास किन-किन कारणों से तथा कब से लंबित हैं एवं इन कार्यों को कब तक वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी जावेगी? जानकारी देवें? वित्त मंत्री (श्री ओ. पी. चौधरी) विभागों से प्राप्त जानकारी अनुसार संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के बजट में सम्मिलित कार्यों की स्वीकृत राशि की जानकारी संलग्न प्रपत्र अनुसार है। नवीन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु विभागों को वित्त निर्देश 25/2012 दिनांक 01 मई 2012 द्वारा रू. 3 करोड़ तक के प्रशासकीय स्वीकृति के अधिकार प्राप्त थे, जिसे स्थायी वित्त निर्देश 15/2025, दिनांक 14.05.2025 द्वारा बढ़ाकर रू. 5 करोड़ किया गया है ताकि कार्यों की स्वीकृति में गति आए। प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश संबंधित विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं। दिनांक 03.02.2026 की स्थिति में वित्त विभाग में संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र के कोई भी प्रस्ताव प्रशासकीय स्वीकृति पर सहमति हेतु लंबित नहीं है।

कालोनाईजरों द्वारा निर्मित आवासीय कालोनी / व्यावसायिक परिसर का उठेगा मुद्दा

बिलासपुर जिला अंतर्गत वर्ष 2023-24 से 04/02/2026 तक किन-किन कालोनाईजर / कंपनी द्वारा कितनी आवासीय कालोनी / व्यावसायिक परिसर का निर्माण कहाँ-कहाँ किया गया? कालोनाईजर के नाम पता सहित निर्मित कालोनी के नाम एवं निर्माण क्षेत्रफल सहित जानकारी उपलब्ध करावें? (ख) क्या प्रश्नांश "क" की निर्मित कालोनियों / व्यावसायिक परिसरों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, रेरा से अनुमति प्राप्त नहीं करने अथवा निर्धारित मापदंड के अनुसार निर्माण नहीं किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुईं अथवा विभाग के संज्ञान में आयी ? यदि हां तो किन-किन के विरुद्ध क्या-क्या शिकायतें प्राप्त हुईं तथा उन पर क्या-क्या कार्यवाही की गई ?

प्रदेश में फ्लाईएश एवं कोलडस्ट की अवैध डंपिंग के प्रकरणों में कार्यवाही

रायगढ़ जिला अंतर्गत संचालित उद्योगों में कितने कितने उद्योगों से फ्लाईएश डंप किया जाता है? वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में दिनांक 04/02/2026 तक अवैध फ्लाइऐश डम्प किए जाने के कितने मामले प्राप्त हुए और उन पर क्या कार्यवाही की गई? क्या बिना अनुमति के फ्लाइऐश डम्प करने का मामला प्राप्त हुआ है ? रायगढ़ जिला के फ्लाइएश एवं कोयला परिवहन के कारण दूषित पर्यावरण के सुधार हेतु क्या कार्ययोजना है? उस पर कितना अमल हुआ है ? जानकारी देवें ?

छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन

छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद् का गठन कब और किन उद्देश्यों के लिये किया गया? इनके अंतर्गत कौन-कौन सी अकादमी आती हैं और उनका उद्देश्य एवं कार्य क्या-क्या है? इस परिषद् में कितनी बार संशोधन किया गया एवं उसमें किन-किन विषयों पर क्या-क्या संशोधित किया गया तथा संशोधन का तात्पर्य एवं परिणाम क्या रहा? (ख) साहित्य अकादमी का उद्देश्य क्या है? उनके अध्यक्ष/सदस्य कौन हैं? उन्हें क्या-क्या शक्ति प्रदान की गयी है तथा उनका कार्यक्षेत्र क्या-क्या है तथा उद्देश्यों के अनुरूप लागू दिनांक से 31 जनवरी, 2026 तक क्या-क्या कार्य किये गये, वर्षवार बतायें? उन कार्यों में कितनी-कितनी राशि व्यय हुई?

डायरेक्ट्रेट ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की गठन का उठेगा मुद्दा

बजट वर्ष 2024-25 के बजट भाषण के दौरान 09/02/2024 को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री द्वारा कृषि यांत्रिकी विभाग के लिए एक अलग निदेशालय (डायरेक्ट्रेट ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) की गठन की बात कही थी? यदि हां तो क्या इसका गठन पूर्ण कर लिया गया? यदि नहीं तो क्यों? कारण बतावें? (ख) वर्तमान में एग्रीकल्चर इंजीनियरों के कितने पद स्वीकृत हैं? कितने कार्यरत हैं? क्या कृषि के आधुनिकीकरण हेतु राज्य सरकार के द्वारा इंजीनियरों की नवीन पदों पर भर्ती की कार्य योजना तैयार की गई है? यदि हां तो कितने पदों पर एवं कब तक भर्ती की जावेगी? जानकारी प्रदान करें? (ग) राज्य में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के कितने शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय स्थापित हैं? उक्त महाविद्यालयों में कितने-कितने सीट सृजित हैं? वर्तमान सत्र में स्वीकृत सीट के विरूद्ध कितने सीट भरे हुए एवं कितने रिक्त हैं? महाविद्यालयवार जानकारी प्रदान करें?

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story