Begin typing your search above and press return to search.

CG विधानसभा बजट सत्र: पूर्व विधायक पोर्ते के सम्मान में सदन की कार्रवाई पांच मिनट के लिए स्थगित,सदन ने दी श्रद्धांजलि

CG Vidhansabha Budget Session 2026: अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक दीनदयाल सिंह पोर्तें के निधन पर सदन ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने पोर्ते को कुशल राजनेता, समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभापति धर्मजीत सिंह ने स्व विधायक के सम्मान में पांच मिनट के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित करने की घोषणा की।

CG विधानसभा बजट सत्र: पूर्व विधायक पोर्ते के सम्मान में सदन की कार्रवाई पांच मिनट के लिए स्थगित,सदन ने दी श्रद्धांजलि
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर। 24 फरवरी 2026|अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक दीनदयाल सिंह पोर्तें के निधन पर सदन ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने पोर्ते को कुशल राजनेता, समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभापति धर्मजीत सिंह ने स्व विधायक के सम्मान में पांच मिनट के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित करने की घोषणा की।

स्व दीनदयाल पोर्ते अविभाजित मध्य प्रदेश के दौर में मरवाही विधानसभाक्षेत्र से विधायक चुने गए थे। स्व पोर्ते के निधन पर सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत ने स्व पोर्ते के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सीएम साय ने कहा कि उनके निधन से छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति हुई है।

वे एक कुशल राजनेता और सामाजिक नेता थे। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा, डा पोर्ते के निधन से छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति पहुंची है। सीएम साय व नेता प्रतिपक्ष के उद्बोधन के बाद सभापति धर्मजीत सिंह ने स्व विधायक पोर्ते के सम्मान में सदन की कार्रवाई पांच मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की। इसके बाद प्रश्नकाल प्रारंभ हुआ।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story