CG Vidhansabha Budget Session 2025: रेडी टू ईट योजना के बारे में मंत्री ने सदन को दी जानकारी, जानिए किन 6 जिलों में पायलट प्रोजक्ट के रूप में पहले लागू की जाएगी योजना...

CG Vidhansabha Budget Session 2025: रेडी टू ईट योजना के बारे में मंत्री ने सदन को दी जानकारी, जानिए किन 6 जिलों में पायलट प्रोजक्ट के रूप में पहले लागू की जाएगी योजना...
X
CG Vidhansabha Budget Session 2025: रेडी टू ईट योजना का काम महिला स्व सहायता समूहों को दिए जाने की आज विधानसभा में मंत्री ने जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि पायलट प्रोजक्ट के रूप में इसे लागू किया गया है। इसके सफलतापूर्वक संचालन के बाद अन्य जिलों में लागू किया जाएगा।

CG Vidhansabha Budget Session 2025: रायपुर। रेडी टू ईट योजना के बारे में आज विधानसभा में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट योजना का काम लेकर सेंट्रलाइज कर दिया गया था। भाजपा की सरकार ने फिर से महिला समूहों को काम देने की योजना बनाई है। जिसके संबंध में विधायक धर्मजीत सिंह ने आज सवाल पूछा था।

रेडी टू ईट योजना का संचालन

धर्मजीत सिंह ने पूछा था कि क्या यह सही है; पूर्व में रेडी टू ईट योजना के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूह के द्वारा की जा रही थी? क्या यह भी सही है कि वर्तमान में रेडी टू ईट योजना के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूह से लेकर छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को दी गयी है, हां तो इसके क्या कारण थे ? योजना के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूह को पुनः सौंपे जाने के लिए विभाग द्वारा युक्तियुक्त कार्यवाही की जावेगी? यदि हां तो कब तक नहीं तो क्यों नहीं?

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि पूर्व में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा रेडी टू ईट योजना का संचालन किया जाता था। वर्तमान में रेडी टू ईट योजना के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूहों से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को दी गई है। भारत शासन, महिला एवं बाल विकास, मंत्रालय के पत्र 24.02.2009, 09.05.2012 एवं 24.12.2013 में निहित निर्देशों एवं मापदण्डों के आधार पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है, इस कारण ऐसा किया गया है।महिला स्व सहायता समूहों को काम देने के लिए कार्यवाही शुरू की गई है।

0 पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इन जिलों में शुरू होगा काम

प्रथम चरण में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा रेडी टू ईट निर्माण व वितरण का कार्य जिला बस्तर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़ एवं सूरजपुर में लागू किया जायेगा; इन जिलों में सफलतापूर्वक संचालन पश्चात शेष जिलो में लागू किया जावेगा।

Tags

Next Story