CG Transfer News: सचिवालय सेवा के अनुभाग अधिकारियों के तबादले, देखें सूची...
CG Transfer News: सचिवालय सेवा के अनुभाग अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

CG Transfer News: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के सात अनुभाग अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। सूची को सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय ने जारी की है।
लिस्ट में दुर्गा बघेल को उच्च शिक्षा विभाग से वित विभाग।
राजपाल बघेल को वित्त विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग।
वीरेन्द्र मिर्चे को सामान्य प्रशासन विभाग से उच्च शिक्षा विभाग।
पीटर मिंज को खेल विभाग से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग।
नूतन अजगर को चिकित्सा शिक्षा विभाग से वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
राधेश्याम भोई को उच्च शिक्षा विभाग से जनसंपर्क विभाग।
अलेक्जेंडर खाखा को जनसंपर्क विभाग से वित्त विभाग। नीचे देखें लिस्ट...
लोक निर्माण विभाग में भी तबादले
राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने सात मुख्य अभियंताओं के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता आरके रात्रे की बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता के रूप में नवीन पदस्थापना की गई है।
सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता नागेश कुमार जयंत को दुर्ग परिक्षेत्र, ए.डी.बी. परियोजनाओं के निदेशक पीएम कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एमएल उरांव को बस्तर परिक्षेत्र तथा रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है।
राज्य शासन द्वारा बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता जी.आर. रावटे की प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता के रूप में नई पदस्थापना की है।
लोक निर्माण विभाग ने दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता भोलाशंकर बघेल को सरगुजा परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया है। बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता विजय सिंह कोरम को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में मुख्य अभियंता (प्रशासन) पदस्थ किया गया है।
