Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher Suspended: बाइबल बांटने वाला शिक्षक सस्पेंड, स्कूल में बच्चों को व्याख्याता ने बांटी थी बाइबल, कलेक्टर के प्रतिवेदन पर डीपीआई ने किया निलंबित...

CG Teacher Suspended: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल में बाइबल बांटने वाले व्याख्याता पर गाज गिरी है। डीपीआई ने व्याख्याता को निलंबित कर दिया है।

CG Teacher Suspended: बाइबल बांटने वाला शिक्षक सस्पेंड, स्कूल में बच्चों को व्याख्याता ने बांटी थी बाइबल, कलेक्टर के प्रतिवेदन पर  डीपीआई ने किया निलंबित...
X
By Sandeep Kumar

CG Teacher Suspended: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सरकारी स्कूल में बच्चों को बाइबल बांटने वाले व्याख्याता को डीपीआई ने निलंबित कर दिया है। व्याख्याता ने 10 फ़रवरी को विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बाइबल की छोटी-छोटी पुस्तकें बांटी थी। कलेक्टर के प्रतिवेदन पर डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने व्याख्याता को निलंबित किया है। सस्पेंड व्याख्याता का नाम दीपक तिग्गा है।

नीचे पढ़ें DPI का आदेश

''दीपक तिग्गा, व्याख्याता (एल.बी.), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई, विकासखण्ड फरसाबहार जिला-जशपुर द्वारा बिना पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहना पाया गया। साथ ही तिग्गा द्वारा 10 फ़रवरी को विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बाइबिल की छोटी-छोटी पुस्तकें बांटी गयी थी।

तिग्गा का यह कृत्य पदीय दायित्व के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता को दर्शाता है, जो सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 एवं 7 के विपरीत गंभीर कदाचार है।

दीपक तिग्गा, व्याख्याता (एल.बी.), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई, विकासखण्ड फरसाबहार जिला-जशपुर (छ.ग.) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जशपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी। नीचे पढ़ें आदेश...





Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story