Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: शिक्षक, कर्मचारियों की सर्विस बुक गायब! छत्तीसगढ़ के इस जिले में गड़बड़ी आई सामने, जांच के लिए डीईओ ने बनाई कमेटी

CG Teacher News: मेडिकल बिल के नाम पर फर्जीवाड़ा तो युक्तियुक्तकरण पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले बिल्हा बीईओ कार्यालय से शिक्षकों और कर्मचारियों के सर्विस बुक गायब होने की जानकारी सामने आ रही है।

CG Teacher News: शिक्षक, कर्मचारियों की सर्विस बुक गायब! छत्तीसगढ़ के इस जिले में गड़बड़ी आई सामने, जांच के लिए डीईओ ने बनाई कमेटी
X
By Radhakishan Sharma

CG Teacher News: बिलासपुर। मेडिकल बिल के नाम पर फर्जीवाड़ा तो युक्तियुक्तकरण पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले बिल्हा बीईओ कार्यालय से शिक्षकों और कर्मचारियों की सर्विस बुक गायब होने की जानकारी सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार बिल्हा बीईओ कार्यालय से 100 से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की सर्विस बुक गायब होने का मामला सामने आया है। जानकारी और शिकायत मिलने के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच मच गया है। गड़बड़ी सामने आने जे बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के लिए 6 सदस्यीय टीम गठित कर दी है। बिल्हा बीईओ कार्यालय में सभी 1872 कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका के संधारण के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि 100 से अधिक सर्विस बुक गायब है।

सहायक शिक्षक पंचायत, शिक्षक पंचायत और व्याख्याता पंचायत की सेवा पुस्तिका संबंधित ब्लाक के बीईओ कार्यालय में रखी जाती है। नियुक्ति तिथि के बाद नियमितीकरण, इंक्रीमेंट, प्रमोशन, स्थानांतरण, प्रतिनियुक्ति आदि का उल्लेख इसमें समय समय पर किया जाना होता है। इसके अलावा सर्विस बुक में उनके EL, चिकित्सा अवकाश, महिला कर्मियों के मातृत्व अवकाश व अन्य अवकाश का उल्लेख रहता है।

संविलियन के बाद बड़ी संख्या में शिक्षाकर्मी शिक्षकएलबी, व्याख्याता एलबी व सहायक शिक्षक बन गए है। अचरज की बात ये कि इनमें से अधिकांश शिक्षकों के सर्विस बुक का संधारण नहीं हो पाया है। इस संबंध में पंचायत एवं नगरीय निकाय शिक्षक संघ ने लोक शिक्षण संचालनालय DPI के आदेश का हवाला देते हुए शीघ ही सर्विस बुक संधारित किए जाने के लिए सभी बीईओ को निर्देशित करने की मांग भी की थी। प्रक्रिया जब शुरू हुई तो गड़बड़ी भी सामने आने लगी है। एक जानकारी के अनुसार तकरीबन 100 कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका दफ्तर से गायब है या फिर जानबूझकर गायब कर दिया गया है।

यह मामला तब खुला जब बीईओ आफिस द्वारा सभी 1872 कर्मचारियों की सर्विस बुक का संधारण को लेकर काम शुरू किया गया है।

बता दें कि इससे पहले कोटा ब्लाक में कार्यरत सरकारी शिक्षकों की सर्विस बुक को कबाड़ में फेंकने का मामला सामने आया था। बीईओ कार्यालय के सामने सभी सर्विस बुक रद्दी कागजों के बीच बिखरी पड़ी हुई थी। रद्दी कागजों को कबाड़ी ले जाने की तैयारी कर ही रहा था कि इसी बीच एक कर्मचारी की नजर सर्विस बुक पर पड़ी। इसके बाद उसे कबाड़ से अलग किया गया। जांच के बाद दो क्लकों को निलंबन की सजा दी गई थी।

बिल्हा बीईओ भूपेन्द्र कौशिक ने बताया कि सभी 1872 कर्मचारियों की सर्विस बुक का संधारण किया जा रहा है। इसके बाद सत्यापन किया जाएगा। प्रारंभिक स्तर पर कुछ सर्विस रिकार्ड गुम होने की जानकारी मिली है। इसकी जानकारी ली जा रही है।

बिलासपुर जिले में पंचायत संवर्ग और शिक्षक एलबी की सर्विस बुक का संधारण कई सालों से नहीं हुआ है। ऐसे में कर्मचारियों की नियुक्ति, स्थानांतरण, प्रमोशन व वार्षिक वेतनवृद्धि का उल्लेख सर्विस बुक में नहीं हो सका है। अब लंबे समय बाद सर्विस बुक अपडेट किए जाने से परेशानी हो रही है। साथ ही जानकारी दर्ज करने में त्रुटि की आशंका भी अधिक है। ज्ञात हो कि पंचायत संवर्ग के शिक्षकों के सर्विस बुक को अपडेट करने की जिम्मेदारी बीईओ कार्यालय की है मगर कार्यालय के संबंधित शाखा के लिपिक इस पर ध्यान नहीं देते। इसके चलते वर्षों से सेवा पुस्तिका अपडेट नहीं है।

Next Story