Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: शिक्षक व क्लर्क सस्पेंड: स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षक व शराबी क्लर्क को डीईओ ने किया निलंबित

CG Teacher News: बिना जानकारी और बिना अनुमति स्कूल नहीं आने वाकई शिक्षक व शराब पीकर स्कूल आने वाले क्लर्क को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।

CG Teacher News: शिक्षक व क्लर्क सस्पेंड: स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षक व शराबी क्लर्क को डीईओ ने किया निलंबित
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

07 फरवरी 2026: जशपुर। बिना जानकारी और बिना अनुमति स्कूल नहीं आने वाकई शिक्षक व शराब पीकर स्कूल आने वाले क्लर्क को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।

बिना अनुमति और बगैर सूचना के विद्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए जाने पर एक शिक्षक के अलावा कार्यालयीन समय में शराब पीकर स्कूल आने वाले लिपिक को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। दोनों ही मामलों में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने यह कार्रवाई की है।

पत्थलगांव विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डांगुडीह में पदस्थ शिक्षक रजत कुमार तिर्की बिना किसी पूर्व सूचना, अनुमति अथवा स्वीकृत अवकाश के विद्यालय से लंबे समय तक अनुपस्थित पाए गए। शिक्षक 7 अक्टूबर 2025 से लगातार विद्यालय नहीं आये और ना ही इसकी सूचना शाला प्रमुख को दी। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, इस दौरान न तो उन्होंने अवकाश के लिए कोई आवेदन किया और न ही अनुपस्थिति के संबंध में स्कूल प्रबंधन या शिक्षा विभाग को कोई जानकारी दी। बताया जा रहा है कि शिक्षक करीब तीन महीने तक ड्यूटी से गायब रहे।




शिक्षक ने 13 जनवरी को विद्यालय में पुनः ड्यूटी ज्वाइन की, लेकिन तब तक यह मामला विभागीय जांच के दायरे में आ चुका था। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले की जांच कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया, जिसके आधार पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।

एक अन्य मामले में हाई स्कूल तिलडेगा में पदस्थ एक लिपिक पर कार्यालयीन समय में शराब सेवन कर स्कूल पहुंचने का आरोप लगा। बीईओ ने स्कूल स्तर पर जांच कर प्रतिवेदन तैयार किया और जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीईओ ने लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story