Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: प्राचार्य प्रमोशन के बीच मांगी गई स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रभारी प्राचार्यों की जानकारी

CG Teacher News: डीपीआई से स्वामी आत्मानंद स्कूलों में डेपुटेशन पर पदस्थ प्रभारी प्राचार्यों की जानकारी निर्धारित फार्मेट में मांगी गई है।

CG Teacher News: प्राचार्य प्रमोशन के बीच मांगी गई स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रभारी प्राचार्यों की जानकारी
X
By Radhakishan Sharma

CG Teacher News: रायपुर। एक तरफ पदोन्नत प्राचार्यों को पोस्टिंग देने के लिए प्रक्रिया की जा रही है वही इसी दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी/ अंग्रेजी विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत प्राचार्यों की जानकारी मांगी गई है। डीपीआई से सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और डीईओ को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में डेपुटेशन पर पदस्थ प्राचार्यों की निर्धारित फार्मेट में जानकारी मांगी गई है।

बता दे पदोन्नत प्राचार्यों को पोस्टिंग देने आज से काउंसलिंग बुलाई गई थी। पर कुछ प्राचार्यों के द्वारा आपत्ति दर्ज करवाने पर काउंसलिंग स्थगित कर दावा– आपत्ति मंगवाए गए है। दावा– आपत्ति के निराकरण के पश्चात पृथक से काउंसलिंग की सूचना जारी की जाएगी।

देखें आदेश



Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story