Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: प्रिंसिपल ने शिक्षिका से की छेड़खानी, FIR दर्ज...प्रिंसिपल फरार

CG Teacher News: प्रिंसिपल द्वारा आए दिन किए जा रहे छेड़खानी से तंग शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने प्रभारी प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होते ही प्रिंसिपल फरार हो गया है। इधर प्रिंसिपल ने जो बातें बताई वह भी कम चौंकाने वाली नहीं है। बहरहाल प्रिंसिपल को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है।

प्रिंसिपल ने शिक्षिका से की छेड़खानी, FIR दर्ज...प्रिंसिपल फरार
X
By Radhakishan Sharma

CG Teacher News:बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के जोगीपुर स्थित हाई स्कूल में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य शिक्षिका से आए दिन छेड़खानी करते थे। शिक्षिका उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर दूरी बनाने लगी। इसके बाद रजिस्टर पूरा नहीं करने का आरोप लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। शिक्षिका की शिकायत पर कोटा पुलिस ने छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

कोटा क्षेत्र के जोगीपुर स्थित हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि प्रभारी प्राचार्य मनीष वर्मा सहकर्मियों से आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर गाली-गलौज करते हैं। शिक्षिका 21अगस्त को स्कूल में थी। इसी दौरान प्रभारी प्राचार्य ने उनसे नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की जानकारी मांगी। शिक्षिका ने बताया कि उन्होंने रजिस्टर में विद्यार्थियों की जानकारी नहीं भरी है। इसी बात को लेकर प्रभारी प्राचार्य ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षिका को जान से मारने की धमकी देकर धक्का-मुक्की की। शिक्षिका ने बताया कि आरोपित प्रभारी प्राचार्य पहले भी उन्हें अकेला पाकर अपना वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चलने की बात कहते हुए हाथ को गलत तरीके से छूने का प्रयास किया था। इस दौरान वह कई तरह की बातें करता रहा। साथ ही अश्लील शब्दों का प्रयोग भी किया। उसकी गलत मंशा को भांपकर शिक्षिका ने दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद वह शिक्षिका के काम में गलतियां निकालता था। शिक्षिका ने इसकी जानकारी सहकर्मियों को भी दी थी। इधर जुर्म दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपित प्रभारी प्राचार्य फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

धमकी देने की भी बात आई सामने

शिक्षिका ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य स्कूल में कार्यरत शिक्षिका को अनावश्यक धमकियां देता है। संस्था प्रमुख होने का रौब झाड़ते हुए कई कर्मचारियों को कार्रवाई की धमकी दी है। इसके अलावा वह आसपास के दूसरे स्कूलों में भी जाकर रौब जमाता है। उसकी हरकतों से स्कूल में पदस्थ शिक्षक परेशान हैं।

प्रिंसिपल ने की DEO से शिक्षिका की शिकायत

इधर प्रभारी प्राचार्य ने भी गुरुवार को डीईओ कार्यालय में शिक्षिका के खिलाफ शिकायत की है। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत उन्होंने 9वीं के बच्चों का रजिस्टर पूरा करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर शिक्षिका भड़क गई। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य से हुज्जतबाजी की। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि शिक्षिका समय सारिणी का ध्यान नहीं रखतीं। इसके कारण दूसरे शिक्षकों की क्लास प्रभावित होती है। इसके अलावा वह समय पर स्कूल नहीं पहुंचती और समय पूरा होने के पहले ही निकल जाती हैं। संस्था प्रमुख होने के नाते इस संबंध में बोलने पर वह झगड़े पर उतारू हो जाती है। गुरुवार को उसने प्रभारी प्राचार्य को केस में फंसाने की भी धमकी दी थी।

Next Story