Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: प्रथम नियुक्ति की सेवा गणना की लड़ाई में शामिल कौन?..संजय शर्मा बोले-.जिसने संविलियन का लाभ लिया, 24 अक्तूबर को सामूहिक अवकाश लेकर शामिल हो

CG Teacher News:

CG Teacher News: प्रथम नियुक्ति की सेवा गणना की लड़ाई में शामिल कौन?..संजय शर्मा बोले-.जिसने संविलियन का लाभ लिया, 24 अक्तूबर को सामूहिक अवकाश लेकर शामिल हो
X
By Sandeep Kumar

CG Teacher News: शिक्षक मोर्चा के आह्वान पर 24 अक्टूबर को हजारों शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर धरना, रैली हड़ताल करेंगे। प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि 1998 से अनवरत शिक्षा कर्मियो की भर्ती होती गई, शोषण के उस दौर में महीने में 2 आकस्मिक अवकाश नहीं मिलते थे, तभी न्यून वेतन व सेवा शर्तों के लिए शिक्षा कर्मियों ने संघर्ष आरम्भ किया, लगातार ज्ञापन देते, मांग करते, लड़ते भिड़ते अंततः शिक्षकों ने 20 वर्ष बाद सरकार से संविलियन छीनकर प्राप्त किया, सरकार कह चुकी थी कि संविलियन न हुआ है और न होगा।

संविलियन के तिथि से शिक्षा विभाग द्वारा सेवा गणना करने के कारण प्रत्येक संविलियन प्राप्त करने वाला शिक्षक प्रभावित है, क्योकि उनकी कुछ न कुछ सेवा निरर्थक जा रहा है, जबकि रिटायर वह अपने जन्मतिथि के आधार पर ही होगा, जो संविलियन लिया है उसे सजग रहते हुए 24 के हड़ताल में सामूहिक अवकाश लेकर शामिल होना चाहिए।

यह समझना व सोचना एक शिक्षक के अत्यंत जरूरी है कि संविलियन एक दिन के जादुई लड़ाई से नही बल्कि वर्षो के संघर्ष का परिणाम है, जिससे आज प्रतिष्ठापूर्ण शिक्षक की सेवा प्राप्त हुई, सम्मानजनक व समय पर वेतन व सेवा शर्त का लाभ मिल रहा है।

जिसने संविलियन प्राप्त किया उनकी प्रथम नियुक्ति की सेवा क्यो जोड़ा नही जा रहा है, वह केवल इसीलिए की सेवा लेने वाला विभाग सहमत नही है, अब यहाँ शिक्षा विभाग यह बताये की एल बी संवर्ग को सीधी भर्ती किया गया है क्या,,?? या एल बी संवर्ग को पदोन्नति से लाया गया है क्या,,?? क्योकि 5 मार्च 2019 के शिक्षा विभाग के भर्ती व पदोन्नति नियम में पदों की पूर्ति पदोन्नति व सीधी भर्ती से करने का ही नियम है।


अगर दोनो प्रक्रिया से नही तो केवल उनकी पूर्व सेवा 8 वर्ष व 2 वर्ष को ही देखकर संविलियन किया गया है, सीधी भर्ती व पदोन्नति से नही,,,,जिस पूर्व सेवा को देखकर शिक्षा विभाग ने अपने विभाग में संविलियन कर शासकीय कर्मचारी बनाया है, दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि वही विभाग पूर्व की सेवा गणना नही कर रहा है, कई बार पत्राचार किया गया किन्तु संविलियन तिथि को ही आधार बनाकर विभाग की सेवा व दायित्व दिया जा रहा है।

अब उन्हें कैसे सहमत कराया जाए कि हमारी पूर्व की सेवा की गणना किया जावे,,इस चिंतन व विचार के साथ प्रदेश के शिक्षकों की अपनी प्रथम नियुक्ति की सेवा को गणना करने लिए विस्वसनीय व पहली लड़ाई "पूर्व सेवा गणना मिशन" आरम्भ किया गया है, जिसमे प्रभावित शिक्षकों को अगर अपनी पूर्व सेवा गणना चाहते है,

तो संघर्ष में जुटना पड़ेगा, यह संघर्ष 24 अक्टूबर 2024 को सामूहिक अवकाश लेकर जो धरना, रैली हड़ताल की जाएगी। सरकार व शासन के माथे पर एक टिका सा है, की हमने अपने सेवा गणना की मांग आपको समर्पित किया है, यह संघर्ष प्राप्ति तक जारी रहेगा और हम प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना लेकर रहेंगे।

याद रहे पूर्व सेवा गणना से वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, समयमान, पदोन्नति, पूर्ण पेंशन, 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन, 10 वर्ष में न्यूनतम पेंशन बनना, ग्रेज्युटी, अवकाश नकदीकरण सहित और भी विषय पर व्यापक व पूर्ण लाभ मिलेगा।

इसके लिए प्रत्येक संविलियन प्राप्त शिक्षकों को 24 अक्तूबर को अवकाश लेकर पूरा पूरा व कड़ा संदेश सरकार व शासन को देना होगा, तभी यह विषय बड़े पैमाने पर शासन के निर्णय के करीब पहुंचेगा,,खुद के लिए, अपने एल बी संवर्ग के प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा गणना करने के लिए आपको समर्थन करना होगा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story