Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: प्राचार्यों की नियमित पोस्टिंग और वेतन आहरण के संबंध में शासन ने जारी किया आदेश

CG Teacher News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ प्रभारी प्राचार्यों की जगह नियमित प्राचार्यों की पोस्टिंग एवं वेतन आहरण के संबंध में शासन ने दिशा– निर्देश जारी किया है।

CG Teacher News: 132 प्रधान पाठकों का अगस्त का वेतन रूका, शिक्षकों की सामने आई नाराजगी, जानें पूरा मामला
X
By Radhakishan Sharma

CG Teacher News: Raipur रायपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में पदोन्नति से पदस्थ प्राचार्यों के वेतन आहरण से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने राज्य सरकार ने समिति की अनुशंसा पर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत प्रभारी प्राचार्यों को उनके मूल पदों पर वापस भेजने व नियमित प्राचार्यों के वेतन निकालने के लिए आदेश में जरूरी संशोधन किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

गठित समिति के अभिमत के आधार पर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की पदस्थापना हो चुकी है, वहां प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत प्रभारी प्राचार्यों (व्याख्याता संवर्ग) को मूल पदस्थापन स्थान या एकल शिक्षकीय शालाओं में वापस भेजा जाएगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परियोजना के विस्तार व व्यवस्थापन के दौरान कई विद्यालयों में प्राचार्य उपलब्ध न होने पर व्याख्याता संवर्ग के अधिकारियों को प्रभारी प्राचार्य के रूप में प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया था। बाद में पदोन्नति व नियमित भर्ती के माध्यम से प्राचार्य उपलब्ध हुए, तब प्रतिनियुक्त प्राचार्यों की भूमिका और वेतन निर्धारण को लेकर जटिलताएं उत्पन्न होने लगीं। इन्हीं समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य शासन ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की थी।

देखें आदेश


Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story