Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: प्राचार्य पर FIR: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, जुर्म दर्ज होने के बाद हुआ फरार, डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी

CG Teacher News: प्राचार्य ने छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़ किया । छात्रा ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने छात्रा को थाने ले जाकर एफआईआर दर्ज करवा

CG Teacher News: प्राचार्य पर FIR: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, जुर्म दर्ज होने के बाद हुआ फरार, डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

7 फरवरी 2026। बलरामपुर। स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्राचार्य ने प्राचार्य ने छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़ किया । अब मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. एफआईआर के बाद आरोपी प्राचार्य फरार हो गया है। मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत शासकीय उमावि बरतीकला में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य युवधन जायसवाल पर बैड टच का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। छात्रा से स्कूल में प्राचार्य ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने हिम्मत जुटा घर पहुंच मामले की जानकारी अपने परिजन को दी। जिसके बाद परिजन ने इस मामले की शिकायत वाड्रफनगर चौकी पुलिस से की है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राचार्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और पुलिस प्राचार्य की तलाश कर रही है। छात्रा का बयान दर्ज कर लिया गया है तथा घटना के संबंध में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे है। आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही हैं।

इस घटना से स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए है और अभिभावकों में भी रोष का माहौल है। जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव का कहना है कि कि मामला संज्ञान में आने के बाद तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story