Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: हेड मास्टर गिरफ्तार: शिक्षिका से घर घुसकर अधेड़ प्रधान पाठक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Teacher News: प्रधान पाठक ने घर घुसकर सूनेपन का फायदा उठा शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ की। शिक्षिका के शोर मचाने पर प्रधान पाठक वहां से भाग गया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Teacher News: हेड मास्टर गिरफ्तार: शिक्षिका से घर घुसकर अधेड़ प्रधान पाठक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
By Anjali Vaishnav

CG Teacher News: शिक्षिका से घर घुसकर छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ प्रधान पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षिका के घर में अकेले रहने का फायदा उठा के घर के अंदर घुसकर प्रधानपाठक ने छेड़छाड़ की थी। शिक्षिका के चिल्लाने पर प्रधान पाठक भाग गया था। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा में 52 वर्षीय राजकुमार राठौर निवासी नरियरा प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। घटना 25 सितंबर की शाम की है। शाम को 5 से 6 के बीच शिक्षिका घर में अकेली थी। इसी बीच प्रधान पाठक शिक्षिका के घर में आया। इस समय घर में शिक्षिका के अलावा कोई नहीं था। घर में सूनेपन का फायदा उठा प्रधान पाठक ने महिला शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शिक्षिका के द्वारा शोर मचाने पर प्रधानपाठक वहां से भाग निकला।

परिजनों के घर आने पर शिक्षिका ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और घरवालों के साथ जाकर मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक के विरुद्ध धारा 74, 79,333, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। प्रधानपाठक को कल 29 सितंबर की शाम घेरेबंदी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रधान पाठक पहले भी महिलाओं के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। लेकिन डर और सामाजिक बदनामी के कारण पीड़िताएं शिकायत दर्ज नहीं करती थी। इस बार महिला शिक्षिका के साहसिक कदम से मामला पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई संभव हो पाई।

Next Story