CG Teacher News: फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्पीकर से की मुलाकात, मोदी की गारंटी पूरा कराने रखी मांग, स्पीकर ने ये कहा
CG Teacher News: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने धरसींवा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की।

13 February 2026|रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज धरसींवा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों की लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया। मोदी की गारंटी के अंतर्गत प्रदेश के सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति के समाधान, पूर्व सेवा गणना कर, क्रमोंन्नत वेतनमान, पूर्ण पेंशन की बहाली तथा शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने की मांग रखी।
फेडरेशन के अध्यक्ष राठौर ने कहा कि प्रदेश के हजारों शिक्षक व कर्मचारी वर्षों से वेतन असमानता और पूर्व सेवा गणना के अभाव में आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि “मोदी की गारंटी” के अंतर्गत कर्मचारियों को जो आश्वासन दिए गए थे, उनके शीघ्र क्रियान्वयन से कर्मचारियों में विश्वास एवं उत्साह का वातावरण बनेगा। राठौर ने कहा, मोदी की गारंटी में शामिल सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति का हल पूर्व सेवा की गणना करने से निकल सकता है। इससे क्रमोंन्नति एवं पेंशन का भी लाभ शिक्षकों को मिलेगा। रविंद्र राठौर ने स्पीकर से कहा, आप चाहे तो पदोन्नति जैसे रिलैक्सेशन दे लेकिन सीनियर शिक्षकों को वेटेज का लाभ देते हुए इस विसंगति को दूर कर सकते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े विषय संवेदनशील हैं तथा नियमानुसार उचित मंच पर विचार-विमर्श कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इनकी रही मौजूदगी
राजू टण्डन (सचिव), देवेन्द्र हरमुख (उपाध्यक्ष), शेषनाथ पाण्डे (कोषाध्यक्ष) और मनीष मिश्रा (संयोजक) मुख्य पदों पर कार्यरत हैं। संस्थापक सदस्यों में बसंत कौशिक,रंजीत बैनर्जी, अश्वनी कुर्रे,सी. डी. भट्ट, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सिराज बक्श, कौशल अवस्थी, रुपिका रानी मरकाम (प्रांतीय प्रवक्ता), बुधनी अजय (प्रदेश संयुक्त सचिव) और श्रीमती बरखा शर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी), चंद्रप्रकाश तिवारी और चैतन्य सिंह दीनबंधु वैष्णव, संगठन में विजेंद्र चौहान, इन्द्रजीत शर्मा, दिनेश नायक, प्रदीप कुमार पटेल, तरुण कुमार वैष्णव, नोहर चन्द्रा, रोशन सहारे, अशोक कुमार धुवे, मनीष कुमार डड़सेना, वीरेन्द्र यादव, राजेन्द्र वर्मा, सुनील पिन्टू, हेमकुमार साहू, दिलीप लहरे, धीरेन्द्र यादव, छबि कुमार पटेल और रामकृष्ण साहू , लखेश्वर वर्मा (रायपुर), कुमेंद्र कश्यप (गरियाबंद), दौलत ध्रुव (धमतरी), मुरीत श्रीवास (बलौदाबाजार), मदन लाल राठौर (कोण्डागांव), संकीर्तन नंद (सारंगढ़-बिलाईगढ़), रमेश कुमार साहू (राजनांदगांव), भोला शंकर साहू (सक्ती), पोखन राम साहू (बेमेतरा), संदीप कुमार पाण्डेय (सरगुजा), सुरेश नेताम mcb धीरेन्द्र सिंह मांझी (सुकमा), विनोद कुमार साण्डे (कोरबा), हरीश गोपाल (जांजगीर-चांपा), निर्भय केवाची (कांकेर) और सी. पी. डडसेना (रायगढ़), राजेंद्र प्रसाद नवरंग (जिला प्रतिनिधि,मुंगेली , प्रेमनारायण शर्मा (कबीरधाम)।
