CG Teacher News: छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, देखें कौन-कौन बने पदाधिकारी

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने आज संगठन का विस्तार करते हुए अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है और निष्ठावान पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है।
प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने नियुक्ति पत्र जारी किया है जिसमे बसंत जायसवाल को प्रदेश संगठन मंत्री, पवन सिंह को प्रदेश प्रवक्ता, हरीश सिन्हा को प्रदेश सहसचिव एवं प्रदीप साहू को रायपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन, महिला प्रकोष्ठ की प्रांत अध्यक्ष ममता खालसा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, सोहन यादव, माया सिंह, नरोत्तम चौधरी, प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ताराचंद जायसवाल,प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, सुभाष शर्मा एवं सभी जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
प्रेस विज्ञप्ति संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित दुबे ने जारी किया। नीचे देखें नियुक्ति पत्र
-
Home
-
Menu
