Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 47457 पद रिक्त, 327 प्रायमरी स्कूल है शिक्षक विहीन...

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ में 327 प्राइमरी स्कूल शिक्षक विहीन, 4822 स्कूल एकल शिक्षकीय है। प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल, सहायक शिक्षक के कुल 47457 पद वर्तमान में रिक्त है।

CG Teacher News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 47457 पद रिक्त, 327 प्रायमरी स्कूल है शिक्षक विहीन...
X

shikshak news

By NPG News

CG Teacher News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के 327 प्राइमरी स्कूल शिक्षक विहीन है। 4822 शालाएं शिक्षक विहीन है। इसके अलावा प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला, सहायक शिक्षक के 47457 पद रिक्त है। विधानसभा सत्र के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने इसकी लिखित जानकारी दी है।

हाल ही में संपन्न विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक दीपेश साहू ने प्रदेश में एकल शिक्षकीय स्कूलों,शिक्षक विहीन स्कूलों के अलावा प्राचार्य,व्याख्याता,प्रधान पाठक,सहायक शिक्षक के रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। जिसका जवाब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखित रूप से दिया था। बता दे पूर्व में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे थे। उनके द्वारा सांसद निर्वाचित होने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया गया था। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग का प्रभार स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभल रहें है।

विधायक दीपेश साहू ने प्रश्न पूछा था कि छत्तीसगढ़ में कितनी प्राथमिक शाला शिक्षक विहीन है? कितनी शालाएं एक शिक्षकीय है? कितनी ऐसी शालाएं है जिनमें स्वीकृत पद के विरुद्ध शिक्षा के अधिकारी के नियमावली के अनुरूप शिक्षक कार्यरत है एवं कितने शिक्षक के पद रिक्त हैं? राज्य में कितने सहायक शिक्षकों की कमी है? क्या शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर नवीन भर्ती किए जाने हेतु शासन की कोई कार्य योजना है? यदि हां तो जानकारी देंवे? विभाग में कितने प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक के पद रिक्त है? इन पदों पर पदोन्नति हेतु शासन की कोई कार्य योजना है? यदि हां तो कब तक जानकारी देवें?

जिसके लिखित जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि 327 प्राथमिक शाला शिक्षक विहीन है। 4822 शालाएं एकल शिक्षकीय है। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश दिनांक 13/05/2008 के द्वारा प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए निर्धारित की गई रचनाक्रम अनुसार शिक्षक कार्यरत है।

राज्य में 24636 सहायक शिक्षक के पद रिक्त है। शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर नवीन भर्ती किए जाने हेतु शासन की किसी कार्य योजना से मुख्यमंत्री ने लिखित जवाब में इनकार किया है। विभाग में प्राचार्य के 2856 पद, व्याख्याता के 13024 पद,प्रधान पाठक माध्यमिक शाला के 3217 पद, प्राथमिक शाला 3724 पद रिक्त है। उक्त पदों पर पदोन्नति हेतु शासन की सतत प्रक्रिया के अधीन है जिस हेतु शासन की कोई पृथक से कार्ययोजना नहीं है।

Next Story