Begin typing your search above and press return to search.

CG Teacher News: आदेश की उड़ी धज्जियां: तबादले के बाद भी तीन लेक्चरर ने नहीं छोड़ा स्कूल, सैलेरी भी निकल रही

CG Teacher News: राज्य शासन के आदेश का मख़ौल उड़ते देखना है तो बिलासपुर में देख सकते हैं। तीन लेक्चरर का तबादला हो चुका है, इसके बाद भी यहीं जमे हुए हैं। स्थानांतरण आआदेश के बाद तीन लेक्चरर ने ज्वाइनिंग भी दे दी है। अचरज की बात ये कि तीनों लेक्चरर को अब तक रिलीव नहीं किया गया है।

CG Teacher News: आदेश की उड़ी धज्जियां: तबादले के बाद भी तीन लेक्चरर ने नहीं छोड़ा स्कूल, सैलेरी भी निकल रही
X
By Anjali Vaishnav

CG Teacher News: बिलासपुर। राज्य शासन के आदेश का मख़ौल उड़ते देखना है तो बिलासपुर में देख सकते हैं। तीन लेक्चरर का तबादला हो चुका है, इसके बाद भी यहीं जमे हुए हैं। स्थानांतरण आआदेश के बाद तीन लेक्चरर ने ज्वाइनिंग भी दे दी है। अचरज की बात ये कि तीनों लेक्चरर को अब तक रिलीव नहीं किया गया है।

स्थानांतरण के बाद एक ही स्कूल में तीन व्याख्याता अब तक जमे हुए हैं। उनके स्थान पर आए तीन नए लेक्चरर ने पदभार ग्रहण कर अध्ययन अध्यापन कार्य करा रहे हैं। डीईओ भी उन्हें रिलीव नहीं कर पाए हैं। सरकंडा कन्या शाला में चल रहे इस गोरखधंधे की बात हो रही है। पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा में वाणिज्य के व्याख्याता दुष्यंत चौबे का ढाई साल पहले, 10 मार्च 2023 को शाउमा विद्यालय बावली पथरिया में ट्रांसफर हुआ था। तबादला आदेश के बाद वे नहीं गए। प्राचार्य ने उन्हें कार्यमुक्त भी नहीं किया। उनके स्थान पर शाउमावि बावली से वाणिज्य की व्याख्याता शोभा अरुण तिवारी आई। उन्हें पदभार ग्रहण कर लिया है। तबादला आदेश को चुनोती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने शिक्षा विभाग द्वारा स्थानांतरण प्रकरणों की सुनवाई एवं परीक्षण के लिए गठित समिति के समक्ष अभ्यावेदन पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के निर्देश पर मनोज पिंगुआ, एस. प्रकाश और डीडी सिंह की समिति ने 1 मई 2023 को दुष्यंत कुमार चौबे को स्थानांतरित जगह पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश देते हुते अभ्यावेदन को खारिज कर दिया था।

डीईओ के निर्देश के बाद भी प्राचार्य ने 40 लाख रुपए व्याख्याता को वेतन के रूप में भुगतान कर दिया है। स्थानांतरित व्याख्याता को कार्यमुक्त न करने के चलते कलेक्टर ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निदेश डीईओ को दिया है।

2019 में हायर सेकेंडरी घुटकू की गणित की व्याख्याता विनीता सिन्हा का कन्या शाला, सरकंडा स्थानांतरण हुआ था। उनके स्थान पर व्याख्याता प्रवीण मिश्रा को जाना था, पर वे नहीं गए और न ही उन्हें रिलीव किया गया। हिंदी की व्याख्याता लता नेताम का स्थानांतरण हाईस्कूल बांका किया गया था, उन्होंने भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया। उनके स्थान पर बांका स्कूल से हेमंत गौरहा आकर पदभार ग्रहण कर चुके हैं, पर लता नेताम को रिलीव नहीं किया गया। इसके कारण स्कूल में एक ही विषय के तीन-तीन व्याख्याता पदस्थ हैं।।जिन ग्रामीण स्कूलों में उन्हें पदस्थ किया गया है, वहां संबंधित विषयों के व्याख्याता नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लेकिन शिक्षा विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।आहरण एक ही स्कूल से हो रहा है। यह भी जांच का विषय हो सकता है।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story