CG टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप सट्टा, रायगढ़ पुलिस ने कोलकाता में रेड कर 7 आरोपियों को पकड़ा, होटल में बैठकर छत्तीसगढ़ में चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा
CG T-20 Cricket World Cup: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने क्रिकेट सट्टा गिरोह के सात आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने कोलकाता में रेड कार्रवाई कर होटल में बैठकर सट्टा खिला रहे सात आरोपियों को पकड़ा...

CG T-20 Cricket World Cup: रायगढ़। जिले की पुलिस ने किक्रेट सट्टा खिलाने वाले 7 सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोलकाता के होटल में बैठकर छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा को ऑपरेट कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से सट्टा का सेटअप भी जब्त किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार जुआ-सट्टा, अवैध शराब और देह व्यापार पर कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। हाल ही में क्रिकेट सट्टा में संलिप्त दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं पूर्व सटोरियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, पिछले साल 23 अप्रैल को कोतवाली और साइबर सेल की टीम द्वारा गांजा चौंक पर रेड कर अमित अग्रवाल नामक को क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा गया था। आरोपियों से मोबाइल, 500 रूपये के 240 नोट 1,20,000 रूपये जब कर अपराध क्रमांक 173/2025 धारा 7 जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई। पूछताछ में सटोरी-धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक की भी संलिप्तता पायी गई थी, ये सभी आरोपी फरार थे, कोतवाली पुलिस ने मामले में इन फरार आरोपियों के विरुद्ध फरारी चालान पेश किया, जिसके बाद न्यायालय से स्थायी वारंट जारी हुआ।
इसी तरह 22 अप्रैल 2025 को चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने डिग्री कालेज सब्जी मंडी के पास मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिला रहे अंकित बानी निवासी गांजा चौक व भरत कुमार रोहिला हटरी चौक दानीपारा थाना कोतवाली को पकड़ा गया था।
आरोपियों से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी साहबाज निवासी तुरकापारा, मजहर निवासी तुरकापारा, फारख निवासी तुरकापारा, मन्नू / एजाज अहमद निवासी बीड पारा, धमेद्र शर्मा निवासी कोतरा रोड, मोनू भूटानी निवासी सिंधी कालोनी, अमित अग्रवाल के साथ मिलकर एक चैनल बनाकर छत्तीसगढ कोलकत्ता में मोबाइल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 169 2025 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम (जुआ एक्ट) के तहत अंकित बानी और भरत कुमार रोहिला को गिरफ्तार कर शेष 7 आरोपियों के विरूद्ध फरारी चालान पेश किया गया था। आरोपी रोहित बुटानी व अन्य 6 के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।
इसी बीच एसएसपी शशि मोहन को आरोपियों के कोलकाता से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का पूरा नेटवर्क का संचालन करने की जानकारी मिली।
हावड़ा के एक होटल में सीजी पुलिस की रेड
एसएसपी ने साइबर थाना, चक्रधरनगर और कोतवाली की संयुक्त टीम बनाकर कोलकाता रवाना किया गया। पुलिस टीम ने हावड़ा के एक होटल में स्थायी वारंटी- धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी, तथा दो अन्य व्यक्ति अंकित सराफ, अजीत विश्वास को पकड़ा। आरोपियों के कमरे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने की सामग्री मिली। आरोपियों ने बताया कि वे सट्टा लगाने वालों से मोबाइल से संपर्क कर ऑनलाइन जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप पर सट्टा लगाते थे और पूरा नेटवर्क ऑनलाइन चलता था।
आरोपियों के कब्जे से सट्टा का सेटअप जब्त
आरोपियों के कब्जे से 3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर और उनके हिसाब किताब का लेखा-जोखा जप्त किया है। आरोपियों के हिसाब किताब चेक करने पर पिछले एक माह में करोड़ों रूपये सट्टा रकम दांव लगे होने की जानकारी मिली है।
गिरफ्तार स्थायी वारंटी
धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी को स्थायी वारंट के परिपालन में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया ।
पकड़े गए संदेही अंकित सराफ, अजीत विश्वास की संलिप्तता की जांच की जा रही है, संलिप्तता पाये जाने से अलग से कार्रवाई की जायेगी। आरोपियों के गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना कोतवाली (4) और थाना चक्रधरनगर के (5) कुल 9 स्थायी वारंट की तामिली की गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि- जुआ सट्टा से जुड़े आरोपी कहीं भी जाकर छुपे हो उन्हें पकड़ा जाएगा, जुआ सट्टा पूर्णत: बंद कराने हर एक सटोरियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी’’
गिरफ्तार सटोरिए
1. धर्मेंद्र शर्मा पिता स्व0 देवी प्रसाद शर्मा उम्र 53 वर्ष पता रेल्वे बंगलापारा रायगढ़ चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)
2. शेख मोहम्मद शाहबाज पिता शेख मोहम्मद शमशेर उम्र 33 वर्ष पता तुर्कापारा चांदनी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)
3. मोहम्मद मजहर पिता मोहम्मद जहुर उम्र 35 वर्ष पता चांदनी चौक तुर्कापारा थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)
4. मोहम्मद फारूख पिता मोहम्मद आशिक उम्र 39 वर्ष पता तुर्कापारा चांदनी चौक रायगढ़ जिला रायगढ़ (छ0ग0)
5. रोहित बुटानी पिता मुकेश बुटानी उम्र 31 वर्ष पता कच्ची खोली सिंधी कालोनी थाना चक्रधरनगर कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)
जब्त संपत्ति
नकदी 3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर
कुल करीब – 6 लाख 50 हजार रूपये ।
आरोपियों के साथ पकड़े गए
1. अंकित सराफ पिता विनोद सराफ उम्र 34 वर्ष पता पैलेस रोड कोष्टापारा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ (छ0ग0)
2. अजीत विश्वास पिता रंजन विश्वास उम्र 35 वर्ष पता गोगा मंदिर चैक थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (छ0ग0)
आरोपियों का पूर्व रिकार्ड
1. धर्मेंद्र शर्मा – थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025 ( एक नग आसमानी रंग का विवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल टच स्क्रीन एवं 500 रूपये के 240 नोट जुमला 1,20,000/- रूपये) थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025 ( रियल- मी नारजो N 55 काले रंग का मोबाईल एक नग मोबाईल एवं नगदी रकम 55,000/-रूपये जुमला कुल 55,000/-रूपये )
2. शेख मोहम्मद शाहबाज थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025,
3. मोहम्मद मजहर थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025,थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025
4. मोहम्मद फारूख - कोतवाली 173/2025, थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025
5. रोहित बुटानी उर्फ मोनू - थाना चक्रधरनगर अप. क्र. 169/2025
