यात्रियों को मिलेंगी समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा: वलसाड- खड़गपुर- वलसाड के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, देखें किस दिन से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों को मिलेंगी समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा: वलसाड- खड़गपुर- वलसाड के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, देखें किस दिन से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Summer Special Train: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR गर्मी की छुट्टियों में घुमने फिरने जाने वाले यात्रियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वलसाड और खड़गपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें 09043/ 09044 15 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक 02 - 02 फेरों के लिए चलेंगी। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सुविधा के साथ ही राहत भी मिलेगी।

बिलासपुर।13 अप्रैल 2026| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR गर्मी की छुट्टियों में घुमने फिरने जाने वाले यात्रियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वलसाड और खड़गपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें 09043/ 09044 15 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक 02 - 02 फेरों के लिए चलेंगी। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सुविधा के साथ ही राहत भी मिलेगी। इसके अलावा पुणे- सांतरागाछी- पुणे समर स्पेशल और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)- सांतरागाछी समर स्पेशल की सुविधा भी दी जा रही है।

गाड़ी संख्या 09043 वलसाड - खड़गपुर समर स्पेशल 15 अप्रैल 2026 और 22 अप्रैल 2026 को प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:50 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी यह गाड़ी मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 1:20 बजे नागपुर 03:09 बजे गोंदिया, 05:03 बजे दुर्ग, 05: 43 बजे रायपुर, 7:55 बजे बिलासपुर 11:43 बजे झारसुगुड़ा होते हुए 21:00 बजे खड़ग़पुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर - वलसाड 17.04.2026 और 24.04.2026 को प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 05:00 बजे खड़ग़पुर से रवाना होकर टाटानगर चक्रधरपुर राउरकेला होते हुए 12:00 बजे झारसुगुड़ा, 15:25 बजे बिलासपुर, 17:25 बजे रायपुर, 18:25 बजे दुर्ग, 20:35 बजे गोंदिया, 00:35 बजे नागपुर, बडनेरा, भुसावल होते हुए 15:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।

यहां रहेगा ठहराव

भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें जनरल स्लीपर और एसी सहित कुल 20 कोच होंगे।

0 पुणे- सांतरागाछी- पुणे के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, दुर्ग रायपुर बिलासपुर होकर गुजरेगी

यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01441/ 01442 पुणे- संतरागाछी -पुणे समर स्पेशल 17 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक 02-02 फेरों के लिए चलाई जा रही है।

गाड़ी संख्या 01441 पुणे सांतरागाछी समर स्पेशल 17 और 25 अप्रैल को 10:00 बजे पुणे से रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों पर होते हुए अगले दिन 02.05 बजे नागपुर, 04.08 बजे गोंदिया, 6:10 बजे दुर्ग, 6:50 बजे नागपुर, 8:45 बजे बिलासपुर, 12:40 बजे झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर खड़कपुर होते हुए 21:00 सांतरागाछी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01442 संतरागाछी - पुणे समर स्पेशल 19 अप्रैल एवं 27 अप्रैल 2026 को सांतरागाछी से 15.45 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 00.02 बजे झारसुगुड़ा 4:10 बजे बिलासपुर 6:10 बजे रायपुर 7: 00 बजे दुर्ग, 9:15 बजे गोंदिया 11:30 बजे नागपुर होते हुए अगले दिन 05:15 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी का इस रूट के लगभग 21 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह गाड़ी विभिन्न श्रेणी के 20 आइसीएफ कोच के साथ चलेगी।

17 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)- सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01041 /01042 एलटीटी सांतरागाछी समर स्पेशल 17 से 26 अप्रैल, 2026 तक 02- 02 फेरों के लिए चलाई जा रही है।

गाड़ी संख्या 01041 17 अप्रैल और 24 अप्रैल, 2026 को प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से 11.30 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 01.35 बजे नागपुर, 03.28 बजे गोंदिया, 05.30 बजे दुर्ग, 06:00 बजे रायपुर, 08:05 बजे बिलासपुर, 12. 10 बजे झारसुगुड़ा होते हुए राउरकेला, टाटानगर, खड़कपुर होते हुए अगले दिन 20:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01042 सांतरागाछी- एलटीटी समर स्पेशल 19 एवं 26 अप्रैल, 2026 को सांतरागाछी से 05:30 बजे रवाना होकर खड़ग़पुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला होते हुए 12.40 बजे झारसुगुड़ा, 16:05 बजे बिलासपुर, 18:10 बजे रायपुर, 19:05 बजे दुर्ग, 21:38 बजे गोंदिया, 00:35 बजे नागपुर, हुए इस रूट के स्टेशनों पर होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस एलटीटी 12:30 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी विभिन्न श्रेणी के 22 एलएचबी कोचेस के साथ 21 स्टेशनों पर ठहरेगी।

Next Story