Begin typing your search above and press return to search.

CG सब इंस्पेक्टर सस्पेंडः पीड़ित की शिकायत दर्ज न कर आरोपी पक्ष के साथ करवाया समझौता, एसपी ने एसआई को किया निलंबित

CG Sub-Inspector suspended: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पीड़ित की शिकायत दर्ज न कर लापरवाही बरतने वाले सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

CG सब इंस्पेक्टर सस्पेंडः पीड़ित की शिकायत दर्ज न कर आरोपी पक्ष के साथ करवाया समझौता, एसपी ने एसआई को किया निलंबित
X
By Sandeep Kumar

CG Sub-Inspector suspended: जांजगीर-चांपा। मारपीट की शिकायत दर्ज नहीं करना एसआई को भारी पड़ गया। एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए एसआई को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड एसआई का नाम कृष्णा कुमार साहू है।

जानिए क्या था पूरा मामला

दरअसल, 27 मार्च की रात लगभग 8 बजे पीड़ित आवेदक प्रकाश नोरगे निवासी ग्राम रोगदा थाना अकलतरा द्वारा आरोपी विनोद व अन्य के खिलाफ मारपीट की शिकायत करने के लिए अकलतरा थाने पहुंचा था। इस दौरान थाने में मौजूद उप निरीक्षक कुष्ण कुमार साहू के द्वारा शिकायत दर्ज न कर आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच समझौता करा दिया। इसकी शिकायत जब एसपी को हुई तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक कृष्णा कुमार साहू को निलंबित कर दिया है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले की जांच SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को सौंपा है।

उप निरीक्षक कृष्णा कुमार साहू के कृत्य को पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही प्रदर्शित करना पाया गया। कृष्णा साहू को निलंबित कर तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा सम्बद्ध किया गया है।

आदेश में लिखा है...

''27.03.2026 की रात्रि लगभग 08 बजे आवेदक प्रकाश नोरगे निवासी ग्राम रोगदा थाना अकलतरा द्वारा अनावेदक विनोद एवं अन्य के विरूद्ध मारपीट की रिपोर्ट करने थाना अकलतरा जाने पर थाने में उपस्थित उप निरी. कृष्ण कुमार साहू द्वारा तत्काल विधिसम्मत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध न कर दबाव बनाकर दोनों पक्षों का थाना में समझौता करा दिया गया। उप निरी. कृष्ण कुमार साहू थाना अकलतरा द्वारा नियमानुसार विधिसम्मत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध न कर पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही प्रदर्शित करना प्रतीत होता है।

उप निरी. कृष्ण कुमार साहू थाना अकलतरा को प्रदर्शित उपरोक्त लापरवाहीपूर्ण कृत्य के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र जांजगीर-चांपा सम्बद्ध किया जाता है। उप निरीक्षक को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।''

नीचे देखें आदेश...


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story