CG Student News: दो छात्रों को सांप ने काटा, एक की मौत, दूसरा गंभीर, रक्षाबंधन की छुट्टियों पर लौट रहे थे घर...
CG Student News: रक्षाबंधन की छुट्टियों पर घर लौट रहे दो छात्रों को सांप ने काट लिया। घटना में एक छात्र की मौत हो गई, वहीं, दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।

CG Student News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रक्षाबंधन की छुटियों पर घर लौट रहे पोटाकेबिन के दो छात्रों को सांप ने काट लिया। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई। दूसरा छात्रा गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका उपचार जारी है। दोनों छात्र गमपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, पोटाकेबिन चेरपाल में समीर कड़ती और रामलू मड़काम ने दाखिला लिया था। रक्षाबंधन की छुटियों पर दोनों छात्र अपने घर ग्राम गमपुर जा रहे थे।
बुधवार की शाम को दोनों एक साथ निकले थे। इसी बीच ग्राम पीडिया में किसी रिश्तेदार के घर रात होने पर रूक गये। खाना खाने के बाद दोनों वहीं सो गये थे। रात में सोते समय दोनों छात्रों को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान समीर कड़ती की मौत हो गई। वहीं, रामलू की हालत गंभीर है, जिसका उपचार जारी है।
पोटाकेबिन प्रबंधक की लापरवाही आई सामने
पता चला है कि दोनों छात्र पहली कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। पोटाकेबिन प्रबंधक ने दोनों छात्रों को शिक्षक के साथ न भेजकर कक्षा तीसरी के छात्रों के साथ ही भेज दिया गया था। उनकी सुरक्षा की परवाह किये बिना ही उन्हें जाने दे दिया गया। इस लापरवाही के चलते एक की जान चले गये। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
