Begin typing your search above and press return to search.

CG News: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए अंतरिम सूची जारी, इस तारीख तक दावा-आपत्ति का मिलेगा मौका

CG News: शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है. वेबसाइट में सूची अपलोड की दी है. सूची में शामिल उम्मीदवारों को दावा आपत्ति पेश करने के लिए 28 अक्टूबर की तिथि तय कर दी है.

CG News: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए अंतरिम सूची जारी, इस तारीख तक दावा-आपत्ति का मिलेगा मौका
X
By Ragib Asim

CG News: रायपुर. शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है. वेबसाइट और सूची अपलोड की दी है. सूची में शामिल उम्मीदवारों को दावा आपत्ति पेश करने के लिए 28 अक्टूबर की तिथि तय कर दी है.

संचालनालय द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि संचालनालय के सूचना पत्र 03.अकटूबर के द्वारा स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है। संचालनालय के सूचना 18. अक्टूबर के द्वारा स्पेशल एजुकेटर पद के लिए प्राप्त आवेदनों में से मान्य एवं अमान्य आवेदनों की सूची जारी की गई थी. आवेदकों से 22 एवं 23 अक्टूबर 2025 को दावा आपत्ति के आवेदन स्वीकार किये गये थे।

संचालनालय के दावा आपत्ति समिति द्वारा प्राप्त दावा आपत्ति के आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण किया गया है। मान्य किये गये आवेदनों के पश्चात स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक) के लिए पात्र अभ्यार्थियों की अंतरिम सूची जारी विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in पर जारी की जा रही है।



अभ्यर्थियों से उपरोक्त जारी सूची में दावा-आपत्ति आमंत्रित किये जाते हैं। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के इच्छुक अभ्यर्थी 28. अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से सायं 5.00 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड-सी, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

पूर्व में आवेदन अमान्य किये गये अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति स्वीकार किया जा चुका है, अतः वर्तमान सूची पर केवल पात्र अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति स्वीकार किया जाएगा। उपरोक्त सूची में आवेदक को पात्र दर्शाना आवेदक के चयन का आधार नहीं है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story