Begin typing your search above and press return to search.

CG Sirpur Mahotsav: सिरपुर महोत्सव: बॉलीवुड और इंडियन आइडल फेम कलाकार लगाएंगे मनोरंजन का तड़का,तीन दिन में होंगे 36 सांस्कृतिक कार्यक्रम

CG Sirpur Mahotsav:–प्रदेश के ऐतिहासिक और पुरातत्व नगरी महासमुंद जिले के सिरपुर में एक से तीन फरवरी तक सिरपुर महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में इंडियन आइडल के कलाकार और बॉलीवुड के सिंगर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। तीन दिनों में कुल 36 कार्यक्रम होंगे।

CG Sirpur Mahotsav: सिरपुर महोत्सव: बॉलीवुड और इंडियन आइडल फेम कलाकार लगाएंगे मनोरंजन का तड़का,तीन दिन में होंगे 36 सांस्कृतिक कार्यक्रम
X
By Radhakishan Sharma

CG Sirpur Mahotsav: महासमुंद। प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल महासमुंद के सिरपुर में एक फरवरी से तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। 3 दिन में 36 सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्री सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। शुभारंभ के अवसर पर प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मेरा भोला है भंडारी फेम बाबा हंसराज रघुवंशी टीम भक्ति एवं लोक संगति की प्रस्तुत देंगे।

सिरपुर में छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता, बौद्ध विरासत और समृद्ध लोक संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से महासमुंद जिला प्रशासन और सिरपुर विकास प्राधिकरण के तत्वाधान में तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके लिए महोत्सव स्थल पर भव्य डोम और मंच प्यार किया गया है। 15 विभागीय स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। महोत्सव की तैयारियों का जायजा साडा के सीईओ धम्म शील गणवीर,जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार,कलेक्टर विनय लंगेह लगातार ले रहे हैं।

तीनों दिन रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

सिरपुर में 1, 2 और 3 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी।

दूसरे दिन इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार, नचिकेत लेले एवं वैशाली रायकवार की होगी शानदार प्रस्तुति

2 फरवरी को सायं 4 बजे से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट, तबला वादन एवं सुगम संगीत की प्रस्तुतियाँ होंगी। इसके पश्चात शाम 4ः40 बजे से 4ः50 तक सूफी स्पिरिचुअल म्यूजिक, शाम 4ः50 बजे से 5ः00 बजे तक कबीर संगीत संध्या की प्रस्तुति होगी। शाम 5ः00 बजे 5ः15 बजे तक संरक्षण एवं विकास बौद्ध कला एवं सांस्कृतिक समाज मध्य भारत, नागपुर द्वारा थेरीगाथा नाट्य प्रस्तुति एवं शाम 5ः15 बजे से 5ः30 बजे तक भरतनाट्यम नृत्य का आयोजन किया जाएगा। शाम 5ः30 बजे से 7 बजे तक पुष्पा साहू, भिलाई द्वारा नवा किस्मत लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक इंडियन आइडल फेम 10 के नितिन कुमार, इंडियन आइडल फेम 12 के नचिकेत लेले एवं वैशाली रायकवार अपनी गायन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

देश– विदेश के मेहमान होंगे शामिल

महोत्सव में दक्षिण कोरिया से इतिहास, कला और संस्कृति के विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं। इनमें दक्षिण कोरिया के प्रो. जंग संगीर, किम डांग ग्वी, डॉ. ली ची रैन और एन नाजियम प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिनकी सहभागिता से सिरपुर की अंतर्राष्ट्रीय पहचान और सशक्त होगी।

नागपुर से दीक्षा भूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई जी तथा कर्नाटक से भदंत प्रज्ञा बोधि थेरो की भी उपस्थिति सुनिश्चित हो चुकी है। देश के विभिन्न हिस्सों से बौद्ध धर्म के आर्य एवं विद्वान भी इस आयोजन में शामिल होकर सिरपुर की ऐतिहासिक और बौद्ध विरासत पर अपने विचार साझा करेंगे।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story