DPI का आदेश, शिक्षकों के सर्विस रिकॉर्ड दुरुस्त करने जारी किया आदेश, हायर सेकेंडरी स्कूल के दो प्राचार्यों की लगेगी ड्यूटी, इतने दिनों में पूरा करना होगा काम..

इमेज सोर्स- NPG News
रायपुर|25 मार्च 2026| अतिरिक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर शिक्षकों के सेवा अभिलेखों की पड़ताल करने और अपूर्ण सेवा अभिलेखों को दुरुस्त करने कहा है। जारी आदेश में लिखा है, वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति की ओर है और माह मार्च में सेवा अभिलेख पूर्ण करने का कार्य 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किया जाना सुनिश्चित करें।
विकास खण्ड के दो प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 16 अप्रैल से 30 के मध्य ड्यूटी लगाकर अधिकारी, कर्मचारियों के सेवा अभिलेख का परीक्षण करावे। कार्य पूर्णता का प्रमाण पत्र माह मई 2026 में संचालनालय को उपलब्ध करायेंगे।
क्या है कर्मचारियों का सर्विस रिकॉर्ड
शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए सेवा पुस्तिका एक महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज़ है। सर्विस रिकॉर्ड में शिक्षकों व कर्मचारियों के ज्वाइनिंग से लेकर रिटायरमेंट अवधि तक का पूरा लेखा-जोखा रहता है। सेवा पुस्तिका में कर्मचारी ने कब ज्वाइनिंग की, कब-कब किस तिथि में पदोन्नति का लाभ मिला, सेवाकाल के दौरान कहां-कहां तबादला हुआ, इस दौरान अगर विभाग की तरफ से अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है, उसका भी उल्लेख रहता है। सर्विस रिकॉर्ड की महत्ता रिटायरमेंट के बादअऔर भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके जरिए ही पेंशन का निर्धारण और सेवा निवृति देयकों का भुगतान सरकार की ओर से किया जाता है।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
