CG School News: बोर्ड परीक्षा के प्रश्न-पत्र के बंडलों को नया सुरक्षा घेरा, प्लास्टिक लॉक चिप का उपयोग

इमेज- इंटरनेट
CG School News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पेपर के बंडल को तगड़ा सुरक्षा घेरा देने का नया प्रयोग किया है। इस बार बोर्ड ने काफी विचार के बाद नई तकनीक का इस्तेमाल किया है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार एक प्लास्टिक लॉक चिप का उपयोग किया गया है, जिससे बंडल पूरी तरह सील है।इस पैकेट को खोलने के लिए खास नंबर का उपयोग करना होगा। साथ ही एक बार खुल जाने के बाद बंद नहीं किया जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं के हिंदी विषय की परीक्षा निरस्त कर दी थी, क्योंकि इसे प्रश्न परीक्षा से पहले ही वायरल हो गए थे। यह परीक्षा दस अप्रैल को दोबारा होने जा रही है। इस बार जिलों में बांटे गए बंडल में नई तकनीक देखने को मिली है।
सभी बंडल एक विशेष हरे रंग के प्लास्टिक सिक्योरिटी टैग से सील हैं। इसका लॉक खोलने के लिए विशेष तरह का कोड दिया गयाहै, इसके बिना लॉक को खोलना संभव नहीं है। इससे यह भी साफ है कि कोई भी व्यक्ति इस बंडल को अवैधानिक तरीके से खोल नहीं सकेगा। बताया गया है कि यह तकनीक कारगर रहने पर सभी परीक्षाओं में अपनाई जा सकती है।
Tags
-
Home
-
Menu
