CG School News: मुख्यमंत्री की निजी स्कूलों को चेतावनी, बोले- मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शिकायत मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई...

CG School News:  मुख्यमंत्री की निजी स्कूलों को चेतावनी, बोले- मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शिकायत मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई...
X
CG School News: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की किसी भी प्रकार की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त लहजे में कहा कि अगर प्रदेश में किसी भी निजी स्कूलों के खिलाफ शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CG School News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों में एडमिशन शुरू हो चुका है। एडमिशन को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी से पैरेंट्स परेशान है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने अभिभावकों और निजी स्कूलों के लिए 'एक्स' पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट किया है। इस पोस्ट में निजी स्कूलों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने पोस्ट कर कहा कि अगर निजी स्कूलों किसी भी प्रकार की मनमानी सामने आती है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावक निश्चिंत रहे। अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ स्वीकार्य नहीं है। सरकार नजर बनाए हुए है।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट पर कहा...

''अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किये जाने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ स्वीकार्य नहीं है। हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ इस विषय पर नजर बनाए हुए है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व संतुलन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।''

नीचे देखें 'X' पोस्ट

Tags

Next Story