CG Sarguja News: दो बच्चों की डूबने से मौत, सायकल धोने गये थे दोनों बालक, तभी हुआ हादसा...
CG Sarguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दो बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे और सायकल धोने के लिए तालाब गये थे। इसी दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई।

CG Sarguja News: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक ही परिवार के दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि साइकिल धोने के लिए दोनों बच्चे तालाब गये हुये थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये।
घटना केरजू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केरजू की है। 9 वर्षीय आरव अग्रवाल पिता नवीन अग्रवाल और 7 वर्षीय अंश अग्रवाल पिता संजय अग्रवाल दोनों मिलकर खेल रहे थे। इसी दौरान साइकिल धोने के लिए गांव के तालाब पहुंचे और फिर फिसलकर दोनों गहरे पानी में गिर गये। पानी अधिक होने के कारण दोनों की डूबकर मौत हो गई।
बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने गहरे तालाब में उतरकर बच्चों को पानी से बाहर निकाला और गंभीर हालत में कांसाबेल अस्पताल ले गये। यहां से दोनों बच्चों को अंबिकापुर रेफर किया गया। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव के एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा है। इस घटना के बाद से ही परिवार सदमेे में है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
