Begin typing your search above and press return to search.

CG Road Accident News: भारतमाला रोड पर खाई में गिरी कार... युवा कांग्रेस नेता समेत दो की मौत, दो की हालत गंभीर

CG Road Accident: तेज रफ्तार कार के खाई में गिरने से युवा कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में हुआ।

CG Road Accident
X

CG Road Accident

By Radhakishan Sharma

CG Road Accident: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर गुरुवार रात भयावह सड़क हादसा हो गया। कार के खाई में गिरने से युवा कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में हुआ।

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में एक परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ जोंधरा निवासी आटोमोबाइल एजेंसी के संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भोला साहू और राहुल नामक युवक मौजूद थे। चारो गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे उरगा पहुंचे।

कोरबा शहर में इंट्री के दौरान रास्ता भटकने के कारण उनकी कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और तीन बार पलट गई । हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे दोस्तों ने पुलिस को सूचना दिए बिना घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को केजीएन अस्पताल में रखवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। निर्माणाधीन सड़क पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की आशंका भी जताई जा रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story