Begin typing your search above and press return to search.

CG Road Accident: सड़क दुर्घटना में तहसीलदार के बेटे की मौत: ठेकेदार व ड्राइवर पर FIR, हादसे के तीसरे दिन दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मामला

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ बिलासपुर मे तहसीलदार के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने ठेकदार व ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज किया है। ठेकेदार पर लापरवाही बरतने व निर्माणाधीन भवन के पास सुरक्षा संकेतक नहीं लगाने का आरोप है।

CG Road Accident: सड़क दुर्घटना में तहसीलदार के बेटे की मौत: ठेकेदार व ड्राइवर पर FIR, हादसे के तीसरे दिन दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मामला
X
By Radhakishan Sharma

13 February 2026|बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर मे तहसीलदार के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के दो दिन बाद पुलिस ने ठेकदार व ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज किया है। ठेकेदार पर लापरवाही बरतने व निर्माणाधीन भवन के पास सुरक्षा संकेतक नहीं लगाने का आरोप है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिला कोर्ट के निर्माणाधीन भवन के गेट के पास सड़क हादसे में तहसीलदार के बेटे की मौत हो गई। हादसे के दो दिन बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। दरअसल, मंगलवार सुबह ट्रक और बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल तहसीलदार के बेटे की मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी की दोपहर शाम 4:30 बजे जिला कोर्ट के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मटैरियल लेकर ट्रक क्रमांक सीजी 29 एसी 0934 पहुंचा था। ठेकेदार के कहने पर ड्राइवर ट्रक को मुख्य मार्ग पर गेट से बैक कर रहा था।

व्यस्त सड़क होने के बावजूद मौके पर कोई सुरक्षा संकेतक नहीं लगाए गए थे और न ही पीछे देखने के लिए किसी व्यक्ति को खड़ा किया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पल्सर सवार छात्र मनिंद्र भूषण श्याम पिता हनुमंत सिंह श्याम को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी अमन गुप्ता के बयान और जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी, हादसे में मनिंद्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर अवस्था में उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर आई गंभीर चोट बताया गया है।

प्रधान आरक्षक की जांच में स्पष्ट हुआ कि यह केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई लापरवाही का मामला है। व्यस्त सड़क पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के भारी वाहन से सामग्री खाली करना गंभीर लापरवाही माना गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और निर्माणाधीन भवन के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story