CG Road Accident: CG में एक और दर्दनाक हादसा, पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी और छह साल की बच्ची की मौत
CG Road Accident: तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत तेंदुआ के पास तेज रफ्तार पिकअप के ड्राइवर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और छह साल की बच्ची की मौत हो गई।

CG Road Accident
CG Road Accident: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत तेंदुआ के पास तेज रफ्तार पिकअप के ड्राइवर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और छह साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे में सात साल के बालक को गंभीर चोटे आई है। उसे सिम्स रेफर किया गया है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर तीनों के शव को कोटा भेजा है। शुक्रवार को तीनों के शव का पीएम कराया जाएगा।
तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम मोहदा दोना सागर में रहने वाले जमलेश यादव(40) किसान थे। गुरुवार को वे अपनी पत्नी संतोषी यादव(35) और बेटी अनीषा यादव (13) और आठ साल के बेटे को लेकर बेलपान मेला देखने के लिए गए थे। मेले में घुमने के बाद वे पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल ग्राम तेंदुआ जा रहे थे। मोड़ के पास ही उनकी बाइक को तेज रफ्तार पिकअप के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जमलेश, संतोषी और उनकी बेटी को गंभीर चोटे आई। उनके बेटे के भी सिर में चोटे आई है।
आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। डायल 112 के वाहन से घायलों को अस्पताल भेजा गया। साथ ही हादसे की सूचना स्वजन को दी गई।
कोटा स्थित अस्पताल में डाक्टरों ने जमलेश, संतोषी और उनकी छह साल की बेटी को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। गंभीर रूप से घायल बालक को सिम्स रेफर किया गया है। तीनों के शव का शुक्रवार को पीएम कराया जाएगा। केस डायरी तखतपुर थाने भेजा जाएगा। इसके बाद पुलिस आगे की जांच करेगी।
दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा पुलिस ने हादसे की सूचना जूनापारा चौकी में दी है। इसके आधार पर जूनापारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाकारित वाहन की जानकारी जुटा रही है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि पिकअप का ड्राइवर लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। इसके कारण तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस अब दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान में जुटी है।
