Begin typing your search above and press return to search.

CG Rasoiya Hartal: रसोइया हड़ताल, मृत रसोइया के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की सरकार से मांग, आंदोलन के दौरान 2 रसोईया की हुई मौत...

CG Rasoiya Hartal: रसोईया संघ ने मृत रसोइया के परिजनों को 50 लाख देने व हड़ताल में शामिल सभी रसोईया का शासकीयकरण करने की मांग सरकार से की है।

CG Rasoiya Hartal: रसोइया हड़ताल, मृत रसोइया के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की सरकार से मांग, आंदोलन के दौरान 2 रसोईया की हुई मौत...
X
By Sandeep Kumar

CG Rasoiya Hartal: रायपुर। रसोइया संघ ने सरकार से मृत रसोइया के परिजनों को 50 लाख देने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ प्रमुख धरमदास बंजारे व संगठन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार से मांग की है कि लंबे समय से स्कूल रसोइया हड़ताल पर हैं।

संघ प्रमुख धरमदास बंजारे नेर कहा कि प्रदेश में स्कूलों में खाना बनाने वाले रसोइया का वेतन शर्मनाक है दिन भर मेहनत करने के सिर्फ 66 रुपये मिलता है। माह में मात्र 22 सौ रुपये, वह भी हर माह वेतन नहीं मिलता। ऐसे में इनके लिए भूखे मरने या सरकार से अपने जायज वेतन की मांग के सिवाय कोई और दूसरा रास्ता नहीं है।

संघ प्रमुख ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कम से कम इनको कलेक्टर दर तो मिलना चाहिए। इनका शोषण वर्षों से हो रहा है। लंबे समय से हड़ताल धरना प्रदर्शन पर रसोइया हैं, मगर प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंग रहा है।

रसोइया संघ के हड़ताल को प्रदेश के सभी बड़े शिक्षक संघ का समर्थन है। हड़ताल के दौरान दो बहनों कि मौत बहुत दुखद है। सरकार और प्रशासन को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये इनके परिजन को शासकीय नौकरी दे और कम से कम 50 लाख का भुगतान करे। साथ ही सभी रसोइया का शासकीयकरण किया जाये। प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ धरमदास बंजारे ने कहा कि रसोइया को आने वाले समय में पूरा पूरा समर्थन करेंगे।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story