Begin typing your search above and press return to search.

CG: महतारी वंदन के पैसों से यादगार हुई राखी, त्यौहार से पहले सीएम विष्णुदेव ने 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में ट्रांसफर की राशि

CG: महिलाओं, माताओं-बहनों की राखी इस बार खास रही। क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों के सबसे लोकप्रिय त्यौहार राखी को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त एक अगस्त को जारी कर दी

CG: महतारी वंदन के पैसों से यादगार हुई राखी, त्यौहार से पहले सीएम विष्णुदेव ने 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में ट्रांसफर की राशि
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं, माताओं-बहनों की राखी इस बार खास रही। क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों के सबसे लोकप्रिय त्यौहार राखी को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त एक अगस्त को जारी कर दी। इस योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई। त्यौहार से ठीक पहले महतारी वंदन योजना के पैसे मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताई है। साथ ही मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी वजह से इस बार उनकी राखी खास हो गई है। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में राजिम से आई हेमलता तारक, पूर्णिमा बंजारे और पूर्णिमा ने बताया कि इस महीने जैसे ही महतारी वंदन का पैसा खाते में आया तभी सोच लिया कि इनसे अब धूमधाम से रक्षाबंधन मनाएंगे। भाईयों के लिए राखी और अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। हम मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हैं। भिलाई की अंजना दास और सुनंदा साहू ने कहा कि महतारी वंदन का पैसा जब-जब खाते में आता है, बहुत खुशी मिलती है। योजना में आए कुछ पैसे खर्च करते हैं और कुछ बचाते हैं।

पूरे हो रहे सारे सपने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था। प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है। नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, तो कुछ राशि को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं। कुछ भविष्य के लिए पैसे बचा रहीं हैं और कुछ निवेश भी कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं। डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। जनदर्शन में भी बहुत सी महिलाओं ने आवेदन दिए साथ ही महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं।

महिलाओं में दिख रहा नया आत्मविश्वास

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लागू होने के साथ ही महिलाओं में नया आत्मविश्वास दिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना की लोकप्रियता शहरों के साथ-साथ गांवों में भी दिख रही है। राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई इस योजना से राज्य के 70 लाख विवाहित महिलाओं को इसका लाभ छह माह से मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए इस महत्वाकांक्षी योजना में 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं के मोबाइल में मेसेज आते ही परिवार के बच्चे खुशी से कह उठते हैं कि हमर मोबाइल में सांय-सांय पईसा आवत हे। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन को सटीक और बेहतर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना एप्प जारी किया गया है।

महतारी वंदना योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है, ताकि उन्हें रोजगार, शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बराबरी का मौके मिल सके, जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सके। यह वह तरीका है, जिसके द्वारा महिलाएँ भी पुरुषों की तरह अपनी हर आकंक्षाओं को पूरा कर सके। महतारी वंदन योजना में हर माह राशि आने का असर अब दिखने लगा है। महिलाओं ने हर कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। महिलाएं अपना फैसले खुद ले रही हैं। महिलाओं में आत्मनिर्भरता का भाव जगाने में यह योजना सफल हुई है। इस योजना से महिलाओं को उनके रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी मदद मिल रही है। इस राशि से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार हो रहा है। महिलाओं को मिले इस आर्थिक सा्रेत से परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य तथा उनके लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करने में कर रही हैं।

पूरी हो रही छोटी-छोटी जरुरतें

पूरे राज्य में महतारी वंदन योजना के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। कोरबा विकासखण्ड के कोरकोमा की रहने वाली गीता नायक ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। योजना से मिलने वाली राशि जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह खाते मे 1000 रुपए मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है। हितग्राही नायक ने कहा कि उनके पति नीलांबर नायक खेती का कार्य करते हैं। विगत 6 माह से उन्हें योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे अपने एवं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य तथा उनके लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करने में करती हैं। साथ ही राशनकार्ड से उन्हें निर्धारित दर पर खाद्यान्न भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हर माह खाते में राशि जमा होने से महिलाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही उन्हें एक प्रकार की वित्तीय सुरक्षा महसूस होती है। जिससे वे निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पाती हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी एवं लाभप्रद बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। लाभान्वित होने वाली हितग्राही रायपुर जिले के गांव सिलतरा निवासी 50 वर्षीय उषा आडिल ने बताया कि महतारी वंदन की राशि पाकर आज बहुत खुशी हो रही है।

इसे शब्दों में बया नहीं कर सकती हूं। राशि का उपयोग अपनी कालेज में पढ़ने वाली बेटी निम्मी के लिए कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है। कालेज की फीस भरने के लिए राशि काम आ रही है। उसी गांव की प्रेमा वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने अपनी 7 वर्ष की नन्ही पोती चित्रांशी के लिए चांदी का आभूषण खरीदकर उपहार देने की बात कही। रायपुर जिले के ग्राम रैता निवासी संतोषी खुंटे ने बताया कि छोटी-छोटी जरूरतों को पूरी करने के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए करेगी। रायपुर निवासी अर्चना पद्मवार ने बताया कि पैसा का उपयोग अपनी जरूरी दवाईयां खरीदने के कर रही हैं।

महासमुंद जिले के गांव जीवतरा निवासी पार्वती मोंगरे ने बताया कि उनका बेटा नारायण बी.एस.सी. कर रहा है। राशि का उपयोग में उसकी कापी किताब और फीस भरने के लिए राशि का उपयोग कर रही हैं। महासमुंद जिले के गांव कनेकेरा निवासी संतोषी ने कहा कि मोदी ने अपनी गारंटी पूरी कर दी। उन्होंने जो कहा वो किया। बालोद जिले के गांव अरमरी निवासी चुमेश्वरी दुबे ने बताया कि महतारी वंदन से मिली राशि का उपयोग पौष्टिक फल फूल और राशन सामग्री के लिए कर रही है ताकि बच्चों स्वास्थ्य और बेहतर बन सके।

3061 समूह हितग्राहियों को 100 करोड़ का कर्ज

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में एनआरएलएम के तहत बिहान योजनान्तर्गत संकुल संगठन एवं महिला स्व-सहायता समूहों के 3061 समूह हितग्राही को 100 करोड़ का ऋण वितरण किया। नगर पालिक निगम प्रधानमंत्री स्वनिधि योजाना के अन्तर्गत हितग्राहियों को ऋण दिया गया जिसमें प्रथम किस्त में 10 हजार, द्वितीय किस्त 20 हजार, तृतीय किस्त में 50 हजार की राशि देय होगी जिसके तहत तीन लोगों को 80 हजार का चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत दर्जी प्रशिक्षण प्राप्त 5 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्टोरेट कार्यालय द्वारा दिवंगत 13 शासकीय कर्मचारियों के वारिसन को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। पांच मृत वनाधिकार पट्टेधारकों के वरिसानों को नामांतरित किसान पुस्तिका प्रदान की गई।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story