Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग: CM विष्णुदेव की पसंद पर लगी मुहर, लक्ष्मी वर्मा का सांसद बनना तय

CG BJP Rajyasabha Election: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव की पसंद पर मुहर लग गई है। विपक्ष कांग्रेस में उम्मीदवारी को लेकर मंथन का दौर चल रहा है।

ब्रेकिंग: CM विष्णुदेव की पसंद पर लगी मुहर, लक्ष्मी वर्मा का सांसद बनना तय
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर। 03 मार्च 2026| भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। मंथन के बाद 7 नामों के पैनल में से 3 नामों को अंतिम रूप दिया गया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का नाम शामिल था। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया है। राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा में सीएम विष्णुदेव साय की पसंद को तव्वजो मिली है।




उम्मीदवारी को लेकर शुरुआती पैनल में लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल, सरोज पांडेय, भूपेंद्र सवन्नी, किरण बघेल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और निर्मल का नाम शामिल था। विचार-विमर्श के बाद तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए गए थे। पार्टी के भीतर लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि, इस बार राज्यसभा के लिए संगठन और सामाजिक समीकरण के साथ ही मातृशक्ति को मौका दिया जाए।



कौन हैं लक्ष्मी वर्मा

शिक्षा- ΜΑ, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य

भाजपा मीडिया प्रवक्ता व रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष हैं। लक्ष्मी वर्मा कुर्मी समाज की प्रतिनिधित्व करतीं हैं।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story