Begin typing your search above and press return to search.

CG: राजधानी में कलेक्ट्रेट के ड्राइवर को चाकू घोंप कर मार डाला, बाइक सवार बदमाशों ने लूट के दौरान घटना को दिया अंजाम...

CG: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात कलेक्ट्रेट में पदस्थ ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई...

CG: राजधानी में कलेक्ट्रेट के ड्राइवर को चाकू घोंप कर मार डाला, बाइक सवार बदमाशों ने लूट के दौरान घटना को दिया अंजाम...
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात कलेक्ट्रेट में पदस्थ ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक युवक की पहचान अंबिकापुर निवासी ईश्वर रजवाड़े के रूप में हुई है। मृतक अंबिकापुर के कलेक्ट्रेट में ही पदस्थ था। बताया जा रहा है कि ईश्वर रजवाड़े का भांजा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में ड्राइवर है, मृतक अपने भांजे से मिलने आया था। रात को एक्टिवा से मरीन ड्राइव घूमने पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक, ईश्वर रजवाड़े अंबिकापुर कलेक्ट्रेट से शासकीय कार्य के लिए अधिकारी के साथ रायपुर आया था। बीती देर रात मरीन ड्राइव के पास पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोगों ने लूट की नियत से ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया।

घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये। युवक को लहुलूहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टरों ने उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में शव को पीएम के लिए भेजकर मृतक ईश्वर साहू के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

फिलहाल मामले की जांच तेलीबांधा पुलिस द्वारा की जा रही है। तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिन्हें पुलिस द्वारा तलाश किया जा रहा है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story