Begin typing your search above and press return to search.

CG Electricity Regulatory Commission: विद्युत नियामक आयोग ने टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई के लिए घोषित की तारीख, दो दिन ऑनलाइन दो दिन करेंगे ऑफलाइन जनसुनवाई...

CG Electricity Regulatry Commission: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई के लिए तिथि घोषित कर दी है।

CG Electricity Regulatory Commission: विद्युत नियामक आयोग ने टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई के लिए घोषित की तारीख, दो दिन ऑनलाइन दो दिन करेंगे ऑफलाइन जनसुनवाई...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

13 February 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई के लिए तिथि घोषित कर दी है। शिकायतकर्ताओं की सुविधा के मद्देनजर नियामक आयोग ने पहले दो दिन ऑनलाइन जनसुनवाई करने का निर्णय लिया है। इसके तिथि घोषित कर दी है। ऑनलाइन जनसुनवाई के बाद दो दिन ऑफलाइन जनसुनवाई करेंगे। आयोग ने इसके लिए भी तिथि घोषित कर दी है। देखें आयोग का पत्र और कब-कब, कहां-कहां होगी जनसुनवाई।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जनसुनवाई के लिए जारी पत्र में लिखा है, राज्य के स्वामित्व वाली बिजली कंपनियां छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य भार प्रेषण केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के टू-अप, वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की वार्षिक राजस्व आवश्यकता ARR, टैरिफ निर्धारण तथा पूंजीगत निवेश योजना के अनुमोदन संबंधी याचिकाएं आयोग के समक्ष प्रस्तुत की गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 11 जुलाई 2025 के टैरिफ आदेश के पुनरीक्षण हेतु भी याचिका दायर की गई है।

उक्त याचिकाओं की जानकारी जनवरी महीने में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जा चुके हैं, तथा विस्तृत याचिकाएं आयोग की वेबसाइट www.cserc.gov.in एवं संबंधित याचिकाकर्ता कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग द्वारा उपरोक्त याचिकाओं पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जन-सुनवाई आयोजित की गई है।

उक्त याचिकाओं पर आयोजित ऑनलाइन जन सुनवाई में सम्मिलित होने के लिये आयोग द्वारा विद्युत वितरण कंपनी के 6 क्षेत्रों, में 17 फरवरी 2026 को दुर्ग, बिलासपुर, राजनादगांव एवं 18 फरवरी 2026 को अंबिकापुर, जगदलपुर एवं रायगढ़ में मुख्य अभियंता / कार्यपालक निदेशक के कार्याल में व्यवस्था की गई है। इच्छुक व्यक्ति तय तिथि एवं समय पर मुख्य अभियंता /कार्यपालक निदेशक के क्षेत्रिय कार्याल में उपस्थित होकर ऑनलाइन आयोग कार्यालय से जुड़कर जन सुनवाई में भाग ले सकते हैं।


ऑनलाइन जन-सुनवाई (क्षेत्रीय स्तर पर) 17 फरवरी 2026 को

  • दुर्ग- प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
  • बिलासपुर- दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक
  • राजनादगांव दोपहर 03:00 से 04 रू30 बजे तक

ऑनलाइन जनसुनवाई 18 फरवरी 2026 को

  • अंबिकापुर- प्रातः 10:30 से दोपहर 12 रू00 बजे तक
  • जगदलपुर- दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक
  • रायगढ़- दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक

19 व 20 फरवरी को ऑफलाइन जनसुनवाई

आयोग द्वारा उक्त याचिकाओं पर 19 फरवरी 2026 को कृषि, घरेलू, गैर-घरेलू श्रेणी एवं 20 फरवरी 2026 को स्थानीय निकाय, निम्न दाब एवं उच्च दाब उद्योग के लिए आयोग कार्यालय, रायपुर में भी प्रत्यक्ष जन सुनवाई आयोजित की गई है। इच्छुक उपभोक्ता / पक्षकार निम्नलिखित तिथि व समय पर उपस्थित होकर अपनी आपत्तियों एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। आयोग कार्यालय, रायपुर में प्रत्यक्ष जन-सुनवाई की जाएगी।

19 फरवरी 2026 (गुरुवार)

  • दोपहर 12:00 01:30 बजे तक कृषि एवं कृषि संबंधी कार्य
  • दोपहर 02:30 04:00 बजे तक घरेलू उपभोक्ता
  • सायं 04:00 05:30 बजे तक गैर-घरेलू उपभोक्ता

20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

दोपहर 12:00 - 01:30 बजे तक स्थानीय निकाय/नगर निगम / ट्रेड यूनियन आदि दोपहर 02:30 04:00 बजे तक निम्न दाब उद्योग सायं 04:00 05:30 बजे तक उच्च दाब उद्योग हैं।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story