Begin typing your search above and press return to search.

CG Promotion Breaking: CG प्रमोशन ब्रेकिंग: सरकार ने दिया सहायक प्राध्यापको को दीवाली का तोहफा, देखिये प्रमोशन आदेश

CG Promotion Breaking: CG प्रमोशन ब्रेकिंग: सरकार ने दिया सहायक प्राध्यापको को दीवाली का तोहफा, देखिये प्रमोशन आदेश
X
By Radhakishan Sharma

CG Promotion Breaking: रायपुर। राज्य शासनबे एक आदेश जारी कर सहायक प्राध्यापकों को प्राध्यापक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने पदोन्नति आदेश जारी कर दिया है

जारी आदेश में लिखा है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 01 जुलाई .2016 के परिपेक्ष्य में पुनरीक्षित पदोन्नति समिति की बैठक 22 अप्रैल 2025 को संपन्न हुई। उक्त पुनरीक्षित पदोन्नति समिति की बैठक अनुसार विभागीय आदेश 29 मई 2025 द्वारा 298 सहायक प्राध्यापकों को प्राध्यापक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर याचिका डॉ. डी. मेशराम विरूद्ध छ.ग. शासन एवं अन्य में पारित आदेश 05 सितंबर 2024 के परिपालन में विभागीय आदेश 29 मई 2025 में आशिक संशोधन करते हुए 298 सहायक प्राध्यापकों एवं निम्नांकित 64 सहायक प्राध्यापको को 19 अगस्त 2016 से प्राध्यापक के पद पर (वेतनमान रूपये 37400-67000+ ग्रेड पे 9000) कार्य नहीं वेतन नहीं के सिद्धान्त पर काल्पनिक, प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।

अर्थशास्त्र: सुनील कुमार शर्मा, मुरलीधर पटेल व रामेश्वर लाल कोसरे।

  • दर्शनशास्त्र: डॉ आशा चौधरी, डॉ डी.एस. मरावी।
  • मनोविज्ञान: डॉ. उषा मोहवे।
  • विधि: डॉ भवानी प्रसाद यादव।
  • रसायनशास्त्र:डॉ सच्चिदानंद भोई, डॉ.माघ्रीनंदा आचार्य, डॉ. नूतन राठौर (टांक), डॉ. अमृतलाल चंदेल, डॉ अजय कुमार सिंह।
  • गणित: डॉ रमेश कुमार मिश्रा, डॉ. गौरी शंकर साव।
  • प्राणीशास्त्र: रमेश कुमार तंबोली, डॉ. खुशीराम साहू,, डॉ. हेमकल्याण सिंह गजेन्द्र।
  • गृहविज्ञान: डॉ अल्का दुग्गल।
  • भूगोल: डॉ. शोभा बिष्ट, डॉ कु गीता सिह, डॉ रन्जना शर्मा, डॉ. कृष्णनंदन प्रसाद।
  • वनस्पतिशास्त्र: डॉ. उषा चंदेल, कुमुदनी इदिरा टोप्पो।
  • अंग्रेजी: डॉ. असीम राज लाल जी, डॉ. माधवीलता अग्रवाल।
  • वाणिजय: डॉ. अब्दुल करीम, डॉ. सरला जैन, डॉ. हरजीत सिंह भाटिया, डॉ. धनराज मेश्राम, डॉ. एस. आर ठाकुर।
  • राजनीति विज्ञान: डॉ. निशा शर्मा,, डॉ. नंद कुमार लहरे, डॉ. सुचित्रा खोबरागढे, डॉ अगनू राम ध्रुव, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, विष्णुराम लोहनी, डॉ. वेदवती मण्डावी, डॉ. राजबाला गुरु।
  • हिन्दी: डॉ. कल्याणी वर्मा, रमेश अनुपम, डॉ गौरी अग्रवाल, डॉ. जयप्रकाश साव, डॉ. संध्या नलगुण्डवार, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. स्वामी राम बंजारे, डॉ. केशवदास देशलहरा।
  • समाजशास्त्र: डॉ सुचित्रा शर्मा, ललित कुमार शुक्लाडॉ. कु. किरण मेहर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, अजरा कुरैशी, डॉ. जीवनलाल बघेल, डॉ. आशुतोष लाल, ललित कुमार पैकरा, डॉ एस.एन. लदेर, एच.एन. भारद्वाज, डॉ. गोपाल प्रसाद रात्रे, डॉ. पुष्पा तिवारी, इतवारीलाल देवांगन, डॉ राजकुमार बनर्जी,, डॉ. देवप्रताप तिर्की।
  • इतिहास: डॉ सरिता उईके।
  • राजनीति विज्ञान: डॉ शिव कुमार खांडेकर।

इनके नाम किये गए होल्ड

पुनरीक्षित पदोन्नति समिति द्वारा प्राप्त चयन सूची में से डॉ. भानुप्रताप त्रिपाठी, सहायक प्राध्यापक-गणित, राजेश शुक्ला, सहायक प्राध्यापक इतिहास, डॉ. कमलेश दुबे, सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र एवं डॉ. रामायण प्रसाद टण्डन, सहायक प्राध्यापक का विभागीय जांच प्रचलन में होने के कारण उनकी पदोन्नति आदेश जारी किये जाने के संबंध में पृथक से निर्णय लिया जाएगा।







Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story