Begin typing your search above and press return to search.

CG Politics: NSUI कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई: भाजयुमो अध्यक्ष को हल्के में लेकर काला झंडा दिखाना पड़ा भारी...

CG Politics: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा को काला झंडा दिखाना और विरोध करना भारी पड़ गया है। यह पहली बार देखने मे आया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपाई भारी पड़ गए। पढ़िए विरोध प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के कुछ खास कार्यकर्ताओं की घेराबंदी की इनसाइड स्टोरी।

CG Politics: NSUI कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई: भाजयुमो अध्यक्ष को हल्के में लेकर काला झंडा दिखाना पड़ा भारी...
X
By Radhakishan Sharma

CG Politics: रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्श अध्यक्ष राहुल टिकरिहा बीते दिनों संगठनात्मक दौरे पर कवर्धा गए थे। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने टिकरिहा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। काला झंडा दिखाने का एलान कर दिया था। विरोध को देखते हुए टिकरिहा की अपनी टीम पहले से ही मुस्तैद हो गई थी। ये वही टीम है जो उनके साथ चलती है। कवर्धा में हुई घटना के पीछे इसी टीम की अग्रणी भूमिका की चर्चा सत्ता और संगठन के गलियारे में जमकर हो रही है।

चर्चा तो इस बात की भी हो रही है कि कवर्धा के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के विरिध के एलान के बाद से ही कवर्धा में होने वाकई जवाबी कार्रवाई की पृष्ठभूमि तैयार हो गई थी। यही कारण है कि मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनकी टीम साते की तरह मौजूद रही। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मारपीट का वीडियो भी तेजी के साथ हो रहा है। राहुलटिकरिहा को काला झंडा दिखाने के बाद वाहन से उनके अपने लोग उतरे और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। यह भी पहली बार देखने को मिला जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपाई भारी पड़ गए। दरअसल एनएसयूआई के कार्यकर्ता विरिध प्रदर्शन झरने गए थे। काला झंडा दिखाकर विरोध करना और उसी बहाने प्रदेश में राजनीतिक सन्देश देने की सियासी योजना बनी थी। एनएसयूआई की योजना से इतर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की टीम कुछ अलग ही सोचकर कवर्धा पहुंची थी। यहाँ देखिए वीडियो...

यह भी पहली बार देखने मे आया जब किसी नेता के काफिले के वाहन से लोग धड़ाधड़ उतरे और विरोध प्रदर्शन करने वालों पर सीधे हमला बोल दे। कवर्धा में कुछ ऐसे ही हुआ। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के साथ चल रहे वाहन से उनकी टीम के लोग उतरे और सीधे हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विरिध प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर नजर नही आये।

Next Story