Begin typing your search above and press return to search.

CG Politics News: भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष व मंत्री के खिलाफ भितरघात का आरोप, मिली निलंबन की सजा

CG Politics News: बागियों और भीतरघातियों ने रणनीतिकारों के साथ ही पदाधिकारियों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी है। भितरघात और खुलाघात के चलते प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ती ही जा रही है।

CG Politics News: भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष व मंत्री के खिलाफ भितरघात का आरोप, मिली निलंबन की सजा
X
By Neha Yadav

CG Politics News: बिलासपुर। बागियों और भीतरघातियों ने रणनीतिकारों के साथ ही पदाधिकारियों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी है। भितरघात और खुलाघात के चलते प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ती ही जा रही है। उम्मीदवारों व संगठन से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भाजपा ने कार्रवाई भी तेज कर दी है।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री जगदीश रामू राेहरा ने एक आदेश जारी कर रतनपुर नगरपालिका के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बसंत यादव, मंडल मंत्री संतोष कश्यप व अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बरकत अली के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्तया से निलंबित कर दिया है।

नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीदवारी की दौड़ से पिछड़ने के बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी लाइन से बाहर जाते हुए या तो सीधे चुनाव मैदान में कूद गए हैं या फिर अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने लगे हैं।प्रत्याशियों व संगठन से मिल रहे फीडबैक के आधार पर प्रदेश भाजपा ने कार्रवाई भी तेज कर दी है। प्रदेश भाजपा एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। भितरघात की पुष्ट शिकायत मिलने के बाद सीधी कार्रवाई कर रही है।

सोमवार को भाजपा ने बिलासपुर नगर निगम के 12 वार्डों में अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपाइयों को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बिलासपुर नगर निगम के अलावा नगर पालिका व नगर पंचायतों में अधिकृत प्रत्याशियों की खिलाफत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रदेश भाजपा द्वारा बीते दो दिनों से कार्रवाई की जा रही है।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story