Begin typing your search above and press return to search.

CG Politics News: बगावत करने वाले 14 सदस्यों को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, छह साल के लिए पार्टी से किया निष्काषित

CG Politics News: शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 14 कांग्रेसजनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तैय्यब हुसैन सहित 13 बागी कांग्रेसी शामिल हैं। देखे आदेश

CG Politics News: बगावत करने वाले 14 सदस्यों को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, छह साल के लिए पार्टी से किया निष्काषित
X
By Neha Yadav

CG Politics News: बिलासपुर। बगावत ने भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारियों,रणनीतिकारों और प्रत्याशियों को परेशानी में डाल दिया है। लगातार समझाइश के बाद भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 14 कांग्रेसजनों को पीसीसी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने छह साल के लिए बाहर कर दिया है। बगावत करने वाले कांग्रेसजनों की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए रद्द कर दी गई है।

शहर कांग्रेटी ने बागियों के नाम की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा अध्यक्ष विजय पांडेय ने यह भी कहा है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ परिजनों को चुनाव लड़ाने वाले या अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल कांग्रेसजनों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की शिकायत को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

त्रिलोक व तैय्यब ने अध्यक्षों के खिलाफ खोला था मोर्चा

टिकट वितरण के बाद मेयर केंडिडेट के दावेदार त्रिलोक श्रीवास व पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन ने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की थी। विजय केशरवानी व विजय पांडेय को भाजपा की बी टीम की तरह काम करने का आरोप लगाया था।




Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story