CG Politics: मंत्री दर्जा की एक और सूची, CM के मीडिया सलाहकार पंकज झा समेत 4 को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा
CG Politics: सामान्य प्रशासन विभाग ने निगम मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया हैं। इस बाबत आदेश भी जारी किया गया है।

CG Politics: रायपुर। राज्य सरकार ने निगम मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री/राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत ने आदेश जारी किया है।
आदेश में जिन्हें कैबिनेट व राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया हैं, उनमें रूपनारायण सिन्हा अध्यक्ष योग आयोग को केबिनेट का दर्जा दिया गया है।
बिसेसर पटेल अध्यक्ष गौसेवा आयोग को कैबिनेट का दर्जा।
पंकज कुमार झा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार को कैबिनेट का दर्जा।
विश्विजय सिंह तोमर अध्यक्ष युवा आयोग को राज्य मंत्री का दर्जा दिया दिया गया हैं।
नीचे देखें सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश
राज्य शासन अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को केबिनेट/राज्य मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान करता है। उन्हें नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासकीय विभाग/आयोग का होगा।
यह सूची किसी प्रकार की वरिष्ठता या प्रोटोकाल की स्थिति नहीं दर्शाती है।
यह आदेश जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा।
