CG Police Transfer: CG पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 80 पुलिस कर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट

Police Transfer
Sarangarh-Bilaigarh Police Transfer News: सारंगढ़-बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी का तबादला किया गया (Sarangarh-Bilaigarh Police Transfer) है. एक साथ 80 पुलिसकर्मी का तबादला हुआ है. जिसमे 16 प्रधान आरक्षक और 64 आरक्षक एवं महिला आरक्षक शामिल हैं. तबादले को लेकर एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय (SP Anjaneya Varshney) ने आदेश जारी कर दिया है.
80 पुलिसकर्मी का तबादला
सोमवार 3 नवम्बर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ के एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय ने तबादले को लेकर आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार, 16 प्रधान आरक्षक और 64 आरक्षक एवं महिला आरक्षक का तबादला हुआ है. जिन पुलिस अधिकारियों - कर्मचारी का तबादला हुआ है वे ऐसे पुलिसकर्मी है जो लंबे समय से एक ही थाने में कार्यरत थे.
डेढ़ साल से ज्यादा समय से ये एक ही थाने में तैनात थे. जिसके बाद एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय ने इनका तबादला कर दिया है. इन पुलिसकर्मियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थान पर जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस तबादला सूची- Sarangarh-Bilaigarh Police Transfer List
Tags
-
Home
-
Menu
