Begin typing your search above and press return to search.

CG Petrol-Diesel: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई...किसान, श्रमिक, व मध्यमवर्ग को मिलेगी बड़ी राहत, सीएम विष्णुदेव बोले-केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय...

CG Petrol-Diesel: केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

CG Petrol-Diesel: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई...किसान, श्रमिक, व मध्यमवर्ग को मिलेगी बड़ी राहत, सीएम विष्णुदेव बोले-केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय...
X
By Sandeep Kumar

CG Petrol-Diesel: रायपुर। केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स में कटौती की है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रूपए की कटौती और पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रूपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रूपए, जबकि डीजल पर 10 से शून्य कर दिया गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर 10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र 3 प्रति लीटर करने के निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है।

सीएम ने कहा कि यह देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे राहत पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। इस निर्णय से किसान, श्रमिक, व मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट कर लिखा....

''डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त कर देना और पेट्रोल पर भी 10 रुपये की कटौती कर एक्‍साइज ड्यूटी को मात्र 3 रुपये प्रति लीटर कर देने का केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे राहत पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक एवं मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। इससे इस ग्लोबल संकट के बीच भी उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा। इस चुनौतीपूर्ण दौर में भी देशवासियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया यह निर्णय प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है।

इस जनहितकारी निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार।''

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story