CG Patwari-Revenue Inspector Suspended: पटवारी और राजस्व निरीक्षक सस्पेंड, कलेक्टर की कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

CG Patwari-Revenue Inspector Suspended: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में लापरवाह पटवारी और राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर अजीत वसंत ने निलंबित कर दिया है। दोनों पर फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ था कि दोनों के द्वारा मूल रकबा से अधिक रकबा दर्ज किया गया था। मामले में कलेक्टर सरगुजा अजीत वसंत ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पटवारी का नाम चद्रदेव मिर्रे और राजस्व निरीक्षक का नाम संगीता भगत है।
जानिए पूरा मामला
सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एक राजस्व निरीक्षक और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, ग्राम उरंगा-बरिमा (तहसील मैनपाट) में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित भूमि की फसल क्षति मुआवजा निर्धारण का दायित्व संगीता भगत, राजस्व निरीक्षक और चन्द्रदेव मिर्रे, पटवारी को सौंपा गया था।
जांच में पाया गया कि दोनों कर्मचारियों द्वारा मूल (सेटलमेंट) रकबा से अधिक रकबा दर्ज किया गया। साथ ही मुआवजा अवधि के दौरान भूमि का क्रय-विक्रय कर ऑनलाइन अभिलेख दुरुस्त किए गए और पुनः मूल भूमि स्वामी के नाम से त्रुटिपूर्ण गणना पत्रक तैयार कर प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर ने लापरवाही को गंभीरता से लिया और दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
