Begin typing your search above and press return to search.

CG Paddy News: सस्पेंड ब्रेकिंग: MD ने सहायक प्रबंधक को किया निलंबित, देखें एमडी का आदेश

CG Paddy News:एमडी राज्य सहकारी विपणन संघ ने एक आदेश जारी कर कबीरधाम के सहायक प्रबंधक जिला विपणन अधिाकरी अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया है। देखें एमडी का आदेश, किन कारणों से सहायक प्रबंधक को मिली निलंबन की सजा।

CG Paddy News: सस्पेंड ब्रेकिंग: MD ने सहायक प्रबंधक को किया निलंबित, देखें एमडी का आदेश
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

4 February 2026| रायपुर। एमडी राज्य सहकारी विपणन संघ ने एक आदेश जारी कर कबीरधाम के सहायक प्रबंधक जिला विपणन अधिाकरी अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में एमडी ने आरोप लगाया है कि धान खरीदी के आंकड़े को लेकर मीडिया में बिना पुष्टि के गलत जानकारी दी है।

जितेन्द्र शुक्ला, प्रबंध संचालक छ.ग. राज्य सह. विप. संघ मर्यादित ने अपने आदेश में लिखा है, अभिषेक मिश्रा, सहायक प्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी कबीरधाम द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के धान संग्रहण केन्द्र में धान भंडारण एवं रखरखाव के संबंध में आपके द्वारा मीडिया के समक्ष तथ्यों का सम्यक रूप से बिना पुष्टि किये गलत जानकारी प्रस्तुत की गई है। जो विपणन संघ कर्मचारी सेवानियम की कंडिका 18 का उल्लंघन है। अभिषेक मिश्रा, सहायक प्रबंधक के उक्त कृत्य के कारण छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ, छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन की छबि धुमिल हुई है।

अतः कर्तव्य में लापरवाही एवं मिडिया के समक्ष अनाधिकृत एवं गलत बयान देने के कारण छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ के सेवानियम की कंडिका-27 (1) के अधीन अभिषेक मिश्रा, सहायक प्रबंधक जिला विपणन अधिकारी कबीरधाम को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलंबन अवधि में अभिषेक मिश्रा, सहायक प्रबंधक का मुख्यालय, जिला विपणन कार्यालय बिलासपुर रहेगा और निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।


निलंबन आदेश की इनको दी जानकारी

  • निज सहायक मंत्री, छ.ग. शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।
  • कलेक्टर जिला कबीरधाम के निज सहायक।
  • महाप्रबंधक, (समस्त) छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या।
  • मुख्यलेखाधिकारी, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या।
  • लेखाधिकारी वेतन देयक/भविष्य निधि/कराधान / उपादान/मुख्यालय।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story