Begin typing your search above and press return to search.

CG Paddy News: धान खरीदी को लेकर राजनीति, उठाए जा रहे सवालों को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष ने बताया निराधार

CG Paddy News: छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस द्वारा धान खरीदी को लेकर उठाए जा रहे सवालों को निराधार बताते हुए कड़ा पलटवार किया।

CG Paddy News: धान खरीदी को लेकर राजनीति, उठाए जा रहे सवालों को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष ने बताया निराधार
X
By Anjali Vaishnav

CG Paddy News: छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस द्वारा धान खरीदी को लेकर उठाए जा रहे सवालों को निराधार बताते हुए कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की पारदर्शी नीयत और मजबूत व्यवस्था के कारण धान खरीदी आज राज्य भर में एक सफल उत्सव की तरह मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों को समय पर टोकन जारी हो रहे हैं, घोषित रकबे के अनुसार पूर्ण तोलाई की जा रही है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मानक पर खरीदी सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। एग्री-स्टैक पोर्टल में समयबद्ध पंजीयन, खरीदी केंद्रों में बेहतर तकनीकी व व्यवस्थागत सुविधाएं किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं। सरकार अपने वादे के अनुसार ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है। पूरे प्रदेश में 2739 धान खरीदी केंद्र किसानों की सुविधा के लिए सक्रिय हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

श्रीवास्तव ने कहा, “कांग्रेस क्या निगरानी करेगी? वही कांग्रेस जिसने किसानों से बोनस देने का वादा किया पर निभाया कभी नहीं। किसानों को धान का भुगतान चार-चार किस्तों में दिया गया—उनकी विश्वसनीयता ही समाप्त हो चुकी है।” श्री श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य में 31 जनवरी तक सुचारू रूप से जारी रहेगी।

श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। “हमारी सरकार की नीयत साफ़ है, व्यवस्था मजबूत है और उद्देश्य किसानों को बिना बाधा, बिना भ्रम, पूर्ण सम्मान के साथ लाभ पहुँचाना है।”

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story