CG नियुक्तिः छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश...

X
By - Sandeep Kumar |25 Sept 2024 11:49 AM IST
CG Niyukti: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरगुजा के विश्व विजय सिंह तोमर को राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है...
CG Niyukti: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरगुजा के विश्व विजय सिंह तोमर को राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बाबत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने आदेश जारी किया है। मालूम हो कि विश्व विजय सिंह वर्त्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष हैं। विश्व विजय ने भाजपा की अनुषंगी छात्र संगठन अभाविप से सक्रिय तौर पर भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े हुए है। साथ ही उन्हें आरएसएस का करीबी भी कहा जाता है।
आदेश में लिखा हैं कि राज्य शासन द्वारा विश्व विजय सिंह तोमर गृह जिला सरगुजा को तत्काल प्रभाव से आगमी आदेश तक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के पद पर नियुक्त करता है। नीचे पढ़ें आदेश...
राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'X' पर ट्वीट कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
