Begin typing your search above and press return to search.

CG News: जोन कमिश्नर सस्पेंड, लेबर सप्लाई टेंडर में फर्जीवाड़ा, जांच में दोषी पाए जाने पर की गई कार्रवाई

CG News: बिलासपुर नगर निगम में जोन कमिश्नर के पद पर तैनात अनुभव सिंह को मुंगेली नगर पालिका में सीएमओ रहते हुए लेबर सप्लाई टेंडर में अनियमिता बरतने के आरोप में नगरीय प्रशासन विभाग ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में पहले उन्हें नोटिस जारी किया गया था,पर जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है।

CG News: शिक्षक सस्पेंड, बच्चों के खाने में मिलाया था फिनाइल, हॉस्टल के अधीक्षक और सहायक अधीक्षक पर भी गिरी गाज
X

CG News

By Radhakishan Sharma

CG News: बिलासपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर अनुभव सिंह को निलंबित कर दिया है। नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नगरीय प्रशासन क्षेत्रीय कार्यालय रहेगा। यह कार्रवाई उनके पूर्व कार्यकाल में नगर पालिका परिषद मुंगेली में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ रहते हुए किए गए लेबर सप्लाई टेंडर में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों की पुष्टि होने के बाद की गई है।

नोटिस के बाद जांच और निलंबन-

नगर पालिका मुंगेली में कार्यरत रहते हुए अनुभव सिंह के कार्यकाल में लेबर सप्लाई टेंडर की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी और वित्तीय गड़बड़ी सामने आई थी। इस पर शासन ने 9 अप्रैल 2024 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। शासन को दिए गए उनके जवाब में तथ्यों और आरोपों पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच में टेंडर प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन, पारदर्शिता की कमी और वित्तीय अनियमितताएं साबित हुई।

जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए-

जांच रिपोर्ट में अनुभव सिंह को प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया गया। इसी आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की ने उनका निलंबन आदेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नगरीय प्रशासन का क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर होगा और वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

वर्तमान जिम्मेदारियों से भी मुक्त-

निलंबन से पहले अनुभव सिंह नगर निगम बिलासपुर में जोन-5 के कमिश्नर के रूप में कार्यरत थे। इसके साथ ही वे निगम की बाजार शाखा और होर्डिंग्स प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। विभागीय कार्रवाई के साथ ही अब इन जिम्मेदारियों से भी उन्हें हटा दिया गया है।

Next Story