Begin typing your search above and press return to search.

CG News: वंडर किड्स अकादमी में न्यूट्रीशन पेरेंटिंग वर्कशॉप, डॉक्टर ने दी बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह

CG News: वंडर किड्स अकादमी में अभिभावकों के लिए न्यूट्रिशन पेरेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया.

CG News: वंडर किड्स अकादमी में न्यूट्रीशन पेरेंटिंग वर्कशॉप, डॉक्टर ने दी बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Anjali Vaishnav

14 फरवरी 2026| रायपुर| वंडर किड्स अकादमी में अभिभावकों के लिए न्यूट्रिशन पेरेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 30 से 35 अभिभावकों ने भाग लिया. कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में संतुलित आहार की भूमिका को समझाना था.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर अभिभावक चाहता है कि उसका बच्चा पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे. लेकिन अक्सर व्यस्तता के कारण बच्चों के खान-पान पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता. कई परिवार बाहर के भोजन पर अधिक निर्भर हो जाते हैं, जिसका सीधा असर बच्चों की सेहत और प्रदर्शन पर पड़ता है.

कार्यक्रम में डॉ. श्वेता ने बताया कि उपस्थित अभिभावकों के बच्चों की उम्र 5 से 7 वर्ष के बीच है, जो विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण Age है. इसी समय बच्चे स्कूल जाना शुरू करते हैं और घर से अधिक समय बाहर बिताते हैं. ऐसे में उनके संतुलित आहार की जिम्मेदारी स्कूल और अभिभावक दोनों की होती है.

उन्होंने बताया कि बच्चों की डाइट में सबसे बड़ी कमी प्रोटीन की होती है. आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट (जैसे रोटी और चावल) अधिक दिए जाते हैं, जबकि बच्चों को उनके वजन के अनुसार लगभग 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बॉडी वेट प्रोटीन मिलना चाहिए. इसके साथ ही आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन और अच्छे फैट्स की पर्याप्त मात्रा भी जरूरी है, जिससे उनकी ऊर्जा बनी रहे और दांतों व हड्डियों का विकास सही तरीके से हो सके.

डॉ. श्वेता ने अभिभावकों को पैकेज्ड फूड खरीदते समय फूड लेबल पढ़ने और समझदारी से खरीदारी करने की सलाह भी दी. कार्यशाला के अंत में अभिभावकों ने इसे बेहद उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाला कार्यक्रम बताया.

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story