Begin typing your search above and press return to search.

CG News: पीएम विजिट में रिजर्व रखे गए हेड कांस्टेबल की मौत, बीपी की दवाई खाने के बाद चक्कर आया, प्रायवेट अस्पताल में तोड़ा दम, शव गृह ग्राम रवाना...

CG News: वीवीआईपी ड्यूटी में कांकेर से रायपुर प्रधान आरक्षक की आज सुबह नाश्ते के बाद तबियत बिगड़ गई। उन्हें बीपी की समस्या थी। इलाज के दौरान रामकृष्ण केयर अस्पताल में उनका निधन हो गया। पार्थिव शरीर को पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए पुलिस बल के साथ एंबुलेंस में गृहग्राम जशपुर रवाना किया गया।

CG News: पीएम विजिट में रिजर्व रखे गए हेड कांस्टेबल की मौत, बीपी की दवाई खाने के बाद चक्कर आया, प्रायवेट अस्पताल में तोड़ा दम, शव गृह ग्राम रवाना...
X
By Radhakishan Sharma

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ गठन के 25वें वर्ष में आज राजधानी में राज्योत्सव का रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। राज्योत्सव की शुरुआत खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ आकर की है। इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है। वीवीआईपी ड्यूटी के लिए कांकेर से रायपुर आए प्रधान आरक्षक की इलाज की मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर प्रधान आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक क्रमांक 291 फुलजेंस पन्ना (61) की पदस्थापना कांकेर जिले में थी। वीवीआइपी ड्यूटी में वह रायपुर आए थे। वह रिजर्व बल ड्यूटी में थे। फुलजेंस पन्ना को बीपी की शिकायत थी। आज 1 नवंबर की सुबह नाश्ते के बाद दवा खाने के पश्चात उन्हें सर दर्द होने लगा और चक्कर आने लगा। अन्य स्टाफ ने उन्हें पुलिस अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद रामकृष्ण प्रसाद रायपुर रेफर किया। जहां इलाज के दौरान सुबह 10:30 उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रधान आरक्षक की मौत के संबंध में टिकरापारा थाना रायपुर में मर्ग क्रमांक 43/25 धारा 194 बीएनएस दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। इसकी सूचना जिला कांकेर और रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मेकाहारा में शव का पीएम करवाने के बाद परिजनों को पार्थिव शरीर सौंप दिया गया है।

पैतृक गांव में किया जाएगा दाह कर्म

मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक का गृहग्राम कुनकुरी ब्लॉक जिला जशपुर में है। मृतक के परिजनों को सहायक उप निरीक्षक राजकुमार सिन्हा, आरक्षक 1215 गौतम,आरक्षक 565 संजय,आरक्षक 747 भागीराम जिला कांकेर एवं एंबुलेंस वाहन के साथ पार्थिव शरीर ग्राम कुनकुरी जिला जशपुर रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नया रायपुर में वी.वी.आई.पी. ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय फुलजेन्स पन्ना की पुत्री अनामिका से दूरभाष पर बात कर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story