CG News Video: जानलेवा लापरवाही: सड़क पर डांस कर रहे बारातियों पर चढ़ाया ट्रेलर, चार महिलाएं घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
CG News: सड़क पर डांस कर रहे बारातियों पर लापरवाह कैप्सूल ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ा दी। हंसी खुशी का माहौल देखते ही देखते चीख पुकार और भगदड़ में बदल गई। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
11February 2026|जांजगीर। सड़क पर डांस कर रहे बारातियों पर लापरवाह कैप्सूल ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ा दी। हंसी खुशी का माहौल देखते ही देखते चीख पुकार और भगदड़ में बदल गई। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना बीती रात 10 बजे की बताई जा रही है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से बारात आई थी। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पेंड्रावन से बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के यहां बारात आई थी। गेट के पास सभी बाराती डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे। इस बीच शिवरीनारायण की ओर से कैप्सूल वाहन चालक ने सड़क पर बारात होने के कारण गाड़ी को किनारे खड़ा कर दिया था।
बारात जैसे ही पास आई, खड़ी गाड़ी अचानक से चलने लगी और बारातियों के ऊपर चढ़ गई। जिस वक्त यह जानलेवा घटना घटी,बारात शादी घर के पास पहुंच चुकी थी, परघनी की तैयारी शुरू होने वाली ही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
घायल महिलाओं में भूरी बाई 65 वर्ष,राधिका देवांगन, रेधुका देवांगन 55 वर्ष है जिनका इलाज बिर्रा में ही चल रहा है। एक महिला उषा बाई देवांगन 53 वर्ष के पैर में चक्का चढ़ गया था। उषा की हालत गंभीर बताई जा रही है, इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया है। बिर्रा पुलिस ने कैप्सूल चालक को हिरासत में लेने के साथ ही वाहन को जब्त कर लिया है।
